टीवी मसाला

Laughter Chefs 2 की विनर बनी ये जोड़ी, फिनाले में बाकी स्टार्स को चटाई हाल की धूल

Laughter Chefs 2 Winner: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें शो के दूसरे सीजन के विनर का नाम सामने आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

Image

laughter chefs 2

Laughter Chefs 2 Winner: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स के चलते शो दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। अब जल्द ही शो ऑफ एयर होने जा रहा है जिसके चलते फिनाले वीक भी शुरू हो गया। फिनाले की ओर बढ़ते हुए 'लाफ्टर शेफ 2' को अपना विनर भी मिलने वाला है। इन सब के बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें शो 'लाफ्टर शेफ 2' के विनर का नाम लीक हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए विनर का नाम।

सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है वो शो 'लाफ्टर शेफ 2' (Laughter Chefs 2) के सेट से सामने आया। लीक हुई तस्वीर में एक बोर्ड देखने को मिला है जिसमें फर्स्ट नंबर पर रिम शेख और अली गोनी (Aly Goni) का नाम लिखा हुआ है। दूसरे स्थान पर एल्विश यादव करण कुंद्रा और तीसरे पायदान पर रुबिना दिलैक राहुल वैद्या का नाम लिखा हुआ है। ऐसे में लग फैंस ने अनुमान लगाया कि 'लाफ्टर शेफ 2' के विनर अली गोनी बने हैं जो सीजन 1 के भी विजेता रह चुके हैं। तस्वीर लीक होते ही अली के फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि 'लाफ्टर शेफ 2' का विनर कौन बनने वाला है। जुलाई में शो ऑफ एयर हो जाएगा और उसकी जगह 'पति पत्नी और पंगा' लेगा। इसी के साथ शो में इस समय अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरैल समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। शो 'लाफ्टर शेफ 2' को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article