बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 जुलाई 2026: कीमतों में उलटफेर, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 29 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 0.5% गिरकर यानी 708 रुपये गिरावट के साथ 1,40,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,41,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत घटकर 4,005.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,42,291 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,42,469 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 29 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम कीमत1 औंस कीमत1 तोला कीमत
24 कैरेट सोना₹1,41,590₹4,01,401₹1,65,148
22 कैरेट सोना₹1,29,791₹3,67,951₹1,51,386
20 कैरेट सोना₹1,17,992₹3,34,501₹1,37,623
18 कैरेट सोना₹1,06,193₹3,01,051₹1,23,861
16 कैरेट सोना₹94,393₹2,67,601₹1,10,099
14 कैरेट सोना₹82,594₹2,34,151₹96,336
12 कैरेट सोना₹70,795₹2,00,700₹82,574
10 कैरेट सोना₹58,996₹1,67,250₹68,812

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 142291 रुपये प्रति 10 ग्राम142469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141721 रुपये प्रति 10 ग्राम141899 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 130339 रुपये प्रति 10 ग्राम130502 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106718 रुपये प्रति 10 ग्राम106852 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 83240 रुपये प्रति 10 ग्राम83344 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹143660₹131700₹107780
मुंबई₹143510₹131550₹107630
कोलकाता₹143510₹131550₹107630
चेन्नई₹144150₹132140₹110290
पटना₹143560₹131600₹107680
लखनऊ₹143660₹131700₹107780
मेरठ₹143660₹131700₹107780
अयोध्या₹143660₹131700₹107780
कानपुर₹143660₹131700₹107780
गाजियाबाद₹143660₹131700₹107780
नोएडा₹143660₹131700₹107780
गुरुग्राम₹143660₹131700₹107780
चंडीगढ़₹143660₹131700₹107780
जयपुर₹143660₹131700₹107780
लुधियाना₹143660₹131700₹107780
गुवाहाटी₹143510₹131550₹107630
इंदौर₹143560₹131600₹107680
अहमदाबाद₹143560₹131600₹107680
वडोदरा₹143560₹131600₹107680
सूरत₹143560₹131600₹107680
पुणे₹143510₹131550₹107630
नागपुर₹143510₹131550₹107630
नासिक₹143540₹131580₹107660
बैंगलोर₹143510₹131550₹107630
भुवनेश्वर₹143510₹131550₹107630
रायपुर₹143510₹131550₹107630
हैदराबाद₹143510₹131550₹107630

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की मजबूती से दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,640 रुपये घटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,49,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 2,640 रुपये टूटकर 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना की कीमत 53.30 डॉलर (यानी 1.31 प्रतिशत) गिरकर 4,023.50 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,213 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,213 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोना वायदा 0.85 प्रतिशत टूटकर 4,041.42 डॉलर प्रति औंस रह गया। व्यापारियों ने कहा कि गिरावट कमजोर वैश्विक धारणा को दर्शाती है क्योंकि बाजार प्रतिभागियों ने 29 जुलाई को फेडरल रिजर्व की नीति के नतीजे से पहले नये सौदे खरीदने से परहेज किया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि रुपये की मजबूती से घरेलू बाजार में आयातित सर्राफा (सोना-चांदी) की यहां मंगाने की लागत कम हो गई। दूसरी ओर, कमजोर वैश्विक रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सावधानी के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा कमजोर रही। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट आई और यह पिछले सत्र के बढ़े स्तर से नीचे आ गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की सहायक उपाध्यक्ष (एवीपी) कायनात चैनवाला ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले डॉलर सूचकांक के एक महीने के नए उच्च स्तर 101.57 पर पहुंचने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई। सोना 4,030 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article