बिजनेस

चांदी का भाव आज का 29 जुलाई 2026: लुढ़के रेट, जानें पटना से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 29 July 2026 : चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज रात तक 0.21% घटकर यानी 459 रुपये गिरावट के साथ 2,15,381 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,15,840 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी तेजी के साथ 57.23 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,16,060 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,17,349 रुपये किलो थी। दो दोपहर तक 2,18,619 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 29 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी की शुद्धता1 किलो की कीमत1 औंस की कीमत1 तोला की कीमत
999 फाइन चांदी₹2,16,060₹6,125₹2,520
925 स्टर्लिंग चांदी₹1,99,856₹5,666₹2,331
900 कॉइन चांदी₹1,94,454₹5,513₹2,268
800 जर्मन चांदी₹1,72,848₹4,900₹2,016

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,350₹23,500₹2,35,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की मजबूती से दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी में भी बिकवाली देखी गई और इसकी कीमत 5,200 रुपये टूटकर 2,24,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना चांदी की कीमत दो प्रतिशत टूटकर 57.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 3,576 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,597 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,576 रुपये यानी 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,17,597 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.95 प्रतिशत की हानि के साथ 57.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली के कारण मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की सहायक उपाध्यक्ष (एवीपी) कायनात चैनवाला ने कहा कि बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले डॉलर सूचकांक के एक महीने के नए उच्च स्तर 101.57 पर पहुंचने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमतों में फिर गिरावट आई। चांदी 57 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article