टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: स्मृति ईरानी ने शुरू की शूटिंग, लीड बन इस TV एक्टर ने मारी एंट्री

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: एकता कपूर अपने ऐतिहासिक शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी रिबूट' के साथ टीवी पर फिर से दस्तक देने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दूसरी ओर टीवी के एक हैंडसम हंक ने बतौर लीड सीरियल में एंट्री की है।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के लिए शूटिंग हुई शुरू

Smriti Irani Starts Shooting Of Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर अपने ऐतिहासिक टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के साथ टीवी पर फिर से दस्तक देने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर का ये अपकमिंग शो लिमिटेड एपिसोड सीरीज होने वाला है। लेकिन स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय को एक बार फिर से पर्दे पर साथ देखने के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय के अलावा शो में दो लीड कलाकार भी होंगे जो तुलसी और मिहीर की कहानी को नया रुख देंगे। खास बात तो यह है कि मेकर्स को अपने नए लीड कलाकार मिल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर स्मृति ईरानी से जुड़ा भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

स्मृति ईरानी ने शुरू की शूटिंग

एक्ट्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) का हिस्सा बनने वाली हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि स्मृति ईरानी ने जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ सीरियल की शूटिंग शुरू की है। बतौर तुलसी उन्हें पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। बताया जा रहा है कि तुलसी के साथ-साथ सीरियल की कहानी तुलसी के बच्चों पर आधारित होगी।

लीड एक्टर बन इस हैंडसम हंक ने की एंट्री

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) में लीड रोल के लिए मेकर्स ने कलाकारों को ढूंढ निकाला है। 'भाग्य लक्ष्मी' फेम रोहित सुचांति सीरियल में बतौर लीड एक्टर नजर आ सकते हैं। उनके साथ-साथ एक्ट्रेस तनीषा मेहता भी सीरियल में लीड रोल अदा करती नजर आएंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक एकता कपूर की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article