टीवी मसाला

Times Now Summit 2025: तुलसी बन 4 मिहीर पर भारी पड़ी थीं स्मृति ईरानी, बन गई थीं TV की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस

Times Now Summit 2025 Smriti Irani Open Up On Working In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने वाली स्मृति ईरानी बीते दिन टाइम्स नाउ समिट 2025 का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अपने ऐतिहासिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बारे में भी बात की।

Image

टाइम्स नाउ समिट 2025 का हिस्सा बनीं स्मृति ईरानी

Times Now Summit 2025 Smriti Irani Open Up On Working In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी से लेकर राजनीति तक अपनी राह बनाने वाली स्मृति ईरानी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी बनकर आज भी स्मृति ईरानी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। बीते दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी टाइम्स नाउ समिट 2025 का हिस्सा बनीं, जिसमें उन्होंने राजनीति के साथ-साथ अपने एक्टिंग करियर के सिलसिले में भी बात की। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर नविका कुमार संग बातचीत के दौरान अपने ऐतिहासिक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से जुड़े दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने मात्र मुट्ठी भर पैसों के साथ शो में कदम रखा था। लेकिन जाते-जाते वह टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं।

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने टाइम्स नाउ समिट 2025 के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में चार मिहीर आए, लेकिन वह अकेली तुलसी रहीं। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मुझे आश्वासन दिया गया था कि मेरी सैलरी एक महीने की कमाई से ज्यादा होगी। मुझे स्टार बनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। जब मैंने शो में कदम रखा तो मेरे साथ काम कर रहे मेल कलाकारों को मुझसे 10 गुना ज्यादा पैसे मिलते थे। मैं इस बात से चिंतित थी कि मैं उस नौकरी को न करने का जोखिम नहीं उठा सकती।"

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "लेकिन पहले साल में मुझे पता चला, जब मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ कि मैं पुरुषों से ज्यादा पैसे लेने के लिए मोलभाव कर सकती हूं। उन्हें चार मेल कलाकार बदलने पड़े, 4 मिहीर थे, लेकिन वहां केवल एक ही तुलसी रही। जिस वक्त मैंने शो छोड़ा, उस वक्त मुझे हाईएस्ट सैलरी मिली थी, जो कि टीवी ने कभी किसी एक्टर को दिये थे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article