टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना-मिहिर की शादी से पहले परिवार को अल्टीमेटम देगी तुलसी, होगा नया ड्रामा

​Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नोइना और मिहिर की शादी के फंक्शन शुरू होने वाले हैं लेकिन उससे पहले ड्रामा होगा। तुलसी परिवार के लोगों को चेतावनी देगी।

Image

twitter- photo credit

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी अब मिहिर और नोइना की शादी करवाने में जुटी हुई है। तुलसी को पता चला है कि नोइका को ब्लक कैंसर है और अब तुलसी नोइना की आखिरी इच्छा पूरी कर रही है। शांतिनिकेतन में एक बार फिर नोइना की एंट्री हो गई है। शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि तुलसी नोइना की शांतिनिकेतन लेकर आती है और फिर उसकी आरती भी उतारती है। इस मौके पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं होता और मिहिर भी कड़वी बातें बोलकर चला जाता है। अब कहानी में नया धमाका होगा।

    परिवार वालों को चेतावनी देगी तुलसी

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि नोइना के घर में आने से परिवार के लोग काफी नाराज है और वह लोग तुलसी से ज्यादा बात भी नहीं कर रहे। इसी वजह से सभी लोग खाने के टेबल पर तो पहुंच जाएंगे लेकिन कोई खाना नहीं खाएगा। बस भूख नहीं है बोलकर जाने की बात करते हैं जिसमें मिहिर भी शामिल है, लेकिन तुलसी इस मौके पर सबको चेतावनी देती है। नोइना के लिए वह सबको बोलती है कि कोई भी शादी के बीच में तमाशा नहीं करेगा। तुलसी को मिहिर और नोइना की शादी में कोई पंगा नहीं चाहिए।

    मिताली की होगी एंट्री, रितिक मारेगा ताने

    शो में दिखाया जाएगा कि मिताली फिर से शांतिनिकेतन लौट आएगी। वह यहां पर आकर सबसे मिलती है और जैसे ही मिताली अपनी बेटी को देखती है तो उसे गले लगाने आगे बढ़ती है लेकिन टिप्सी अपनी मां से दूर हो जाएगी और जूही के पास चली जाएगी। इस मौके पर रितिक मिताली को ताना देते हुए बोलता है कि बच्चे भी उसी को प्यार देते हैं, जो उन्हें पहले प्यार देते हैं। तुलसी वहीं पर होती है और तुलसी भी टिप्सी को मिताली से मिलने के लिए कहती है लेकिन टिप्सी भाग जाती है। इस मौके पर रितिक उसे ताने देना का एक मौका नहीं छोड़ता। इस वजह से मिहिर और नोइना की महंदी मे तमाशा होता है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article