Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा की वजह से अभिरा और अरमान की जिंदगी में तूफान आया है। अरमान मेहर से शादी करने के राजी हो गया है और ये सब कुछ मायरा की जिद्द की वजह से हुआ है। मायरा की इस हरकत ने अभिरा का दिल तोड़ दिया है लेकिन इन सबके बीच विद्या बहुत खश है। अब शो में नया ड्रामा होगा। अभिरा लड़ाकू रूप में आएगी। अभिरा मेहर का सामना करेगी और उसकी सच्चाई सबके सामने लाने का फैसला लेगी, लेकिन उससे पहले अभिरा मेहर को मौत से सामना करवाएगी। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेहर की चाल का खुलासा होगा। मायरा मेहर को बताएगी कि उसे पता है कि वो उसके पापा अरमान से प्यार करती है, लेकिन सच्चाई ये है कि एक दिन पहले मेहर की ऑफिस में ऐसी स्थिति पैदा करती है कि वहां पर आकर मायरा मेहर की बात सुनती है, जिसमें वह अरमान से प्यार का दावा करती है।
अभिरा को भी मेहर की चाल के बारे में पता चल जाएगा और फिर अभिरा अरमान से बात करने की कोशिश करेगी। इस बार भी अरमान अभिरा की बात नहीं सुनेगा और वह कहीं दूर चला जाएगा। वह मेहर के बारे में बात करने से साफ इनकार कर देगा।
मेहर और अरमान के रिश्ते से विद्या बहुत खुश है और अब विद्या एक सास की रस्म निभाएगी। विद्या मेहर को अपने कंगन देगी. वह उसे बहू का दर्जा देते हुए अपना बेटा और कंगन दोनों दे देगी। मेहर भी विद्या के सामने काफी मीठी बनकर रहेगी।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी और मेहर की बातें सुनकर परेशान होगा और सीधा रूम में आएगा। यहां पर माधव उसे समझाने की कोशिश करेगा कि वह मेहर से शादी न करे। तब अरमान मायरा की वजह से ये शादी करने का फैसला लेता है। वो बताता है कि अभिरा ने 8 साल पहले जाकर गलती की, जो अब नहीं सुधर सकती।
अब अभिरा सीधा शेरनी वाले रूप में आ जाएगी। वह मेहर का ड्राइवर बनकर उसके साथ मायरा के हॉस्टल तक पहुंच जाएगी। तब उसे पता चलेगा कि कैसे मेहर ने चालबाजी से मायरा को फंसाया। इसके बाद अभिरा गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर मेहर की जान खतरे में डाल देती है। इस दौरान मेहर के सिर पर चोट भी लग जाती है।
अब अभिरा मेहर को धमकी देगी कि वह मेहर का सच सबको बता देगी। अभिरा पहले तो मेहर को उसकी घटिया चालबाजी के लिए सुनाती है और फिर वह डंके की चोट पर बोलती है कि वह मेहर का सच अरमान के सामने लाकर रहेगी। वह सीधा मेहर के साथ अपनी जंग छेड़ देती है।
शो के आखिर में मेहर अभिरा का मजाक उड़ाने वाली है। मेहर बोलती है कि आठ साल पहले तुम अरमान की बीवी थी तब कुछ नहीं बिगाड़ पाई, तो अब क्या बिगाड़ लोगी। इस दौरान वह अरमान को अपना अरमान बताती है।