टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी को खून के आंसू रुलाने की प्लानिंग करेगी नोइना, शादी से पहले चलेगी बड़ी चाल

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर और नोइना की शादी का ड्रामा शुरू होने वाला है और अब नोइना तुलसी से एक और बड़ी डिमांड कर देगी। इस डिमांड को सुनकर तुलसी के हाथ पैर ठंडे पर जाएंगे।

Image

twitter- photo credit

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर और नोइना की शादी करवाने में तुलसी जुट गई है। तुलसी को पता चलता है कि नोइना को ब्लड कैंसर है और नोइना की आखिरी इच्छा भी यही होती है कि वह जाने से पहले मिहिर की सुहागन हो। इस वजह से बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि तुलसी मिहिर के पास नोइना का रिश्ता लेकर पहुंच जाती है। मिहिर के हजार बार ना बोलने के बाद भी तुलसी नहीं मानती और मिहिर को नोइना से शादी करने के लिए बोलती है और अब नया ड्रामा होगा।

शांतिनिकेतन में आएगी नोइना

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ) के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर को नोइना संग शादी के लिए मनाने के बाद तुलसी बड़ा फैसला लेगी। नोइना अस्पताल में एडमिट है और उसके पास सिर्फ 4-5 महीने है। ये बात तुलसी को डॉक्टर की तरफ से पता चली है और इसी वजह से तुलसी नोइना को घर वााल माहौल देने वाली है। शो में दिखाया जाएगा कि तुलसी नोइना को शांतिनिकेतन लेकर आ जाएगी। इस वजह से घर में हंगामा हो जाएगा। हर कोई नोइना को देखकर हैरान रह जाएगा। मिहिर भी यहां पर नोइना से कड़वी बातें कहे बिना रह नहीं पाएगा। वह नोइना के सामने कहेगा कि वह सिर्फ तुलसी की वजह से इस शादी के लिए माना है।
anupamaa (11)

twitter- photo credit

नोइना करेगी नया ड्रामा

शो में आगे दिखाया जाएगा कि शांतिनिकेतन में नोइना काफी तैयार होकर आएगी। वह नई दुल्हन से कम नहीं लगेगी और यहां पर आकर वह तुलसी से दूसरी डिमांड कर देगी, जिसे सुनकर तुलसी सन्न रह जाएगी। नोइना तुलसी से डिमांड करेगी कि शादी में उसका और मिहिर का गठबंधन तुलसी ही बांधे। तुलसी मिहिर की पहली पत्नी है और अपने पति की दूसरी महिला संग शादी का गठबंधन बांधना बड़ी बात है। नोइना तुलसी के हाथों ये काम करवाकर उसे खून के आंसू रुलाने वाली है। हालांकि, शो में तुलसी सबसे बड़ा तूफान लाएगी। तुलसी, मिहिर और नोइना की शादी में कुछ बड़ा करने वाली है।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article