टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट-पेड टीवी एक्ट्रेस बनी स्मृति ईरानी, रुपाली गांगुली-हिना खान सहित कईयों को छोड़ा पीछे

Smriti Irani Became Highest-Paid TV Actress: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के माध्यम से छोटे परदे पर धमाकेदार वापसी की है। इस सीरियल के लिए स्मृति ईरानी प्रति एपिसोड 14 रुपये चार्ज कर रही हैं।

Smriti Irani

Pic Credit: Instagram/smritiiraniofficial/

Smriti Irani Became Highest-Paid TV Actress: स्मृति ईरानी बीते कई दिनों से छोटे परदे पर हुई वापसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में स्मृति ईरानी को तुलसी के किरदार में एक बार फिर से देखकर फैन्स बेहद खुश हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को ज्यादा से ज्यादा लोग देख रहे हैं। यह टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह पहले स्थान पर बना चुका है। 'अनुपमा' जैसे लोकप्रिय शो को पीछे छोड़ते हुए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' करने के साथ स्मृति ईरानी (Smriti Irani) टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन गई हैं।

कई रिपोर्ट्स में यह बार-बार दावा किया जा रहा है कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में अपने किरदार तुलसी को निभाने के लिए 14 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं। इस फीस के साथ स्मृति ईरानी ने टीवी इंडस्ट्री की सभी अदाकाराओं को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें हिना खान प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये लेती हैं तो वहीं दूसरी ओर 'अनुपमा' के लिए रुपाली गांगुली 3 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में स्मृति ने इस चर्चा की पुष्टि की। 2000 में तुलसी का रोल निभाने से लेकर टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट-पेड एक्ट्रेस बनने के सफर के बारे में बात करते हुए रुपाली गांगुली ने कहा, 'हां, यह केवल पैसे के बारे में बनी है बल्कि यह देखनी वाली कि मैं किस चीज का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।'

CNN-News18 से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, 'आप एक प्रोफेशनल होने के नाते एक बेंचमार्क सेट करते हैं। ऐसे में आप नंबर्स और रेवेनुए में इतिहास क्यों नहीं रच सकते हैं। जो लोग हमें देख रहे हैं वो यह जानते हैं कि हमने एम्प्लोयी होने के नाते कॉन्ट्रैक्ट में कितना निगोशिएट किया है। मैं एक यूनियन का हिस्सा हूं इसलिए सबसे पहले मैं अपना यूनियन नंबर रजिस्टर करवाती हूं।'

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article