टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo: शांतिनिकेतन से तुलसी का पत्ता साफ करेगा अंश का बेटा, बाप की मौत का लेगा बदला?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा धमाका हो गया है। अंश के बेटे की एंट्री हो गई है और तुलसी का उससे आमना सामना भी हो गया है।

Image

kyunki saas bhi kabhi bahu thi (photo credit- instagram)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में नया ट्विस्ट आया है। अब तक दिखाया जा रहा था कि करण का अफेयर चल रहा है लेकिन जैसे ही तुलसी सच्चाई तक पहुंची तो कुछ नया ही सामने आया। करण ने जिस रियो को अपना नाम दिया है वो अंश का बेटा निकला। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के शो में तुलसी का सामना अंश के बेटे से हो चुका है और तुलसी अंश के बेटे को देखते ही बौखला गई। अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। अंश के बेटे रियो की एंट्री शांतिनिकेतन में होगी। यहां पर रियो आते ही हंगामा कर देगी, जिसकी झलक शो के नए प्रोमो में दिखी है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: विद्या से पहले अरमान का जुलूस निकालेगी अभिरा, 8 साल पुराने सारे हिसाब करेगी पूरे)

अंश के बेटे की होगी शांतिनिकेतन में एंट्री

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। बीते दिनों एक प्रोमो सामने आया था जिसमें तुलसी शांतिनिकेतन के दरवाजे पर अंश के बेटे को देखकर अपने होश खो बैठती है। अब इसी कड़ी में नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो में शांतिनिकेतन दिखाया गया है और घर के बाहर अंश खड़ा नजर आ रहा है। अंश शांतिनिकेतन में अंदर की ओर जाता है और घर के दरवाजे खोलता है। वह घर में दाखिल हो जाता है। इस मौके पर वह उसी तरह हाथ जोड़ता है, जिस तरह तुलसी घर के दरवाजे पर हाथ जोड़ती हुई नजर आती है। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो को देखकर लोग कंफ्यूज हो गए हैं। अब लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अंश का बेटा तुलसी से दुश्मनी शुरू करेगा। (ये भी पढ़ें: मई में TV पर बैक टू बैक धमाका करेंगे ये 6 अपकमिंग शो, TRP में Anupamaa का पहले हफ्ते खेल करेंगे खत्म)

एक एपिसोड में अंश से बिल्कुल अलग दिखा बेटा

अंश का बेटा सीरियल के एक ही एपिसोड में दिखा है और उसका नाम रियो है। रियो को करण ने अपना बेटा माना है और रियो को अब तक काफी शरीफ दिखाया जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में रियो की एंट्री से शांतिनिकेतन में कई सारे धमाके होने वाला है। एक तरफ तुलसी की जिंदगी हिल जाएगी। तो वहीं, नंदिनी भी अंश के बेटे को अपने सामने कैसे बर्दाश्त करेगी? ये देखना होगा।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article