TV Upcoming Serial: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 और अनुपमा का राज चल रहा है। टीआरपी में इन दोनों शो से तमाम सीरियल टक्कर ले रहे हैं, लेकिन अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहले नंबर की गद्दी छीनने के लिए कई नए शो आने वाले हैं। टीवी पर आने वाले महीने पर एक के बाद एक नए शो का धमाका होगा। इसका सीधा असर टीआरपी में पड़ेगा। इस लिस्ट में रियलिटी शो भी शामिल है। आइए आपको सीधा अपकमिंग शोज की लिस्ट दिखाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग मई महीने में शुरू हो जाएगी। इसके बाद ही ये शो टीवी पर जल्द ही आ जाएगा। दावा है कि इस सीरियल को मई एंड या फिर जून की शुरुआत में ऑन एयर कर दिया जाएगा।
प्रियांशी यादव स्टारर सीरियल तू ही रे दिल में का ऐलान मेकर्स कर चुके है। ये शो जी टीवी पर आएगा। सीरियल में प्रिंयाशी को एक ऐसी लड़की के रूप में दिखाया जाएगा, जिस पर कान्हा जी का आशीर्वाद है लेकिन वह खुद दुखों में घिरी हुई है। ये शो मई में शुरू हो सकता है।
ठुकरा के मेरा प्यार जियो हॉटस्टार की टॉप वेब सीरीज में से एक है, जो अब टीवी पर आने वाली है। इस वेब सीरीज को एपिसोड से हिसाब से टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। इस लव स्टोरी से टीआरपी में हंगामा हो सकता है।
इस लिस्ट में शाइनी दोशी का सीरियल इश्क दम और इडली रसम का नाम भी शामिल है। इस शो टीवी पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर ऑन एयर होगा। इस शो में शाइनी के साथ पहले शोएब इब्राहिम नजर आने वाले थे। शाइनी और शोएब बतौर कास्ट पैपराजी के सामने भी आ गए थे लेकिन अब सीरियल में शोएब की जगह अभिषेक कुमार नजर आएंगे।
इस लिस्ट में सीरियल बरेली का बच्चन का नाम भी शामिल है, जो फिल्म सत्ते पर सत्ता जैसा होगा। इस शो का प्रोमो सामने आ गया है और प्रोमो में साफ दिखाया गया है कि एक परिवार होगा, जिसमें कोई भी महिला नहीं होगी। परिवार का बड़ा भाई शादी करके आएगा। अब देखना होगा कि नई दुल्हन आदमियों के घर में कैसे चीजों को संभालेगी।
हर्षद चोपड़ा भी टीवी पर धमाका करने के लिए तैयार है। हर्षद सीरियल मुक्केबाज में नजर आ सकते हैं। सोनी टीवी पर जल्द ही इस शो का ऐलान होगा। दावा है कि मेकर्स ने सीरियल मुक्केबाज के लिए हर्षद चोपड़ा को फाइनल कर लिया है और अब आगे शो पर काम चल रहा है।