Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सब कुछ ठीक होता दिख रहा है। अरमान और अभिरा ने मिलकर अपनी बेटी मायरा को जेल से बाहर निकलवा दिया है। अब मायरा, अभिरा और अरमान को एक करने की प्लानिंग करेगी। मायरा, अभिरा और अरमान के सामने डिमांड रखेगी कि वे दोनों एक हो जाएंगे और अभिरा पोद्दार हाउस लौट आएगा। अभिरा पोद्दार हाउस तो जाएगा, लेकिन वह अरमान की बैंड बजा देगी। अभिरा अपने 8 साल का गुबार अरमान पर निकालेगी। शो के सेट से कुछ फोटोज आई हैं, जिसमें दोनों के बीच प्यार और टकरार देखने के लिए मिली।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा जेल से घर वापिस आ गई है और दिशा आर्यन की शादी भी कुछ दिन पहले ही हुई है। इतना ही नहीं, अभिरा भी पोद्दार हाउस में है। ऐसे में खुशी का माहौल है। इसी वजह से पोद्दार हाउस में जश्न होगा, जिसमें अरमान और अभिरा पिंक और येलो कलर पहनकर कपल गोल सेट करेंगे।
इस फंक्शन में अभिरा और अरमान पास पास होंगे। मायरा किसी तरह अरमान और अभिार को एक करने की कोशिश करेगी। अब मायरा के जरिए अरमान भी यही सपना देखने लगेगा। ऐसे में नया ड्रामा होगा। दावा है कि अरमान को नॉर्मल होता हुआ देखकर अभिरा का गुस्सा धीरे धीरे बढ़ने लगेगा।
पोद्दार हाउस का फंक्शन जब जब होता है उसमें अभिरा और अरमान सबकी नजरों से छुपकर रोमांटिक जरूर होते हैं। इस बार भी ऐसा जरूर होगा। अरमान और अभिरा करीब आएंगे। अभिरा हमेशा अरमान की बाहों में होती है। ये पल दोनों को शांत करने वाला है। अभिरा और अभिरा एक दूसरे की आंखों में खोए होंगे।
पोद्दार हाउस में अभिरा आ जाएगी और मायरा के साथ भी रहेगी, लेकिन वह अपना गुस्सा नहीं रोक पाएगी। दिशा और आर्यन के फंक्शन में अभिरा का गुस्सा फूटेगा। दावा है कि अभिरा अरमान पर 8 साल की भड़ास निकालेगी। अरमान उस पर कभी बिना सबूत के भरोसा नहीं करता। इस बार मेहर की बात उसने मानी। इस वजह से अभिरा का गुस्सा ज्वालामुखी की तरह फटेगा।
अभिरा अरमान से पूरे परिवार के सामने सवाल करेगी। इस वजहसे दिशा और आर्यन का फंक्शन खराब हो जाएगा। हालांकि, कोई अभिरा को कुछ नहीं बोलेगा। अभिरा इस मौके अपने उस दर्द को बयां करेगी, जो आठ साल से लेकर वो जी रही है। अभिरा के सामने अरमान कुछ बोल नहीं पाता।
अब कहानी में विद्या का भी खेल खत्म होने वाला है। अभिरा को विद्या की सच्चाई पता चल गई है और अब वह अरमान को उसकी मां की सच्चाई बता देगी। इसके बाद अरमान और अभिरा मिलकर विद्या से अपना बदला लेंगे। दावा है कि वह विद्या को कोर्ट में घसीट लेंगे।