टीवी मसाला

KSBKBT 2: मिहिर और नॉयना के रोमांटिक सीन की तस्वीर हुई लीक, गुस्साए फैंस ने लगाई मेकर्स की क्लास

KSBKBT 2: स्टार प्लस का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में इन दिनों जमकर ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब इन सब के बीच सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से एक ऐसी तस्वीर लीक हुई जिसे देख दर्शक गुस्सा हो गए।

Image

Image Source: Jio Hotstar/X

KSBKBT 2: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। सीरियल में नए ट्विस्ट और टर्न्स इसे टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग दिला रहा है। पिछले हफ्ते टीआरपी में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लिस्ट में दूसरे नंबर का स्थान प्राप्त हुआ था। मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं कि ये 'अनुपमा' को धोबी पछाड़ दे सके। वहीं इस समय मेकर्स दर्शकों के गुस्से का शिकार हो गए हैं। सेट लीक हुई तस्वीर को देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है।

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के सेट से जो तस्वीर सामने आई है उसमें मिहिर और नॉयना का रोमांटिस सीन देखने को मिला। मिहिर ने पीछे से नॉयना को कसके लगे लगाया हुआ है। जैसे ही ये तस्वीर अनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हुई लोगों ने सीरियल और मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'थैंक्स एकता कपूर, हमें यह बहुत पसंद आ रहा है क्योंकि ज़ाहिर है आप स्टोरी को कैसे बर्बाद नहीं कर सकते?' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'मैं ये नहीं देख सकती खासकर मिहिर जो तुलसी को धोखा दे रहा है। ऐसे तमाम यूजर ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स पर निकाला।

बता दें स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय (Amar Upadhyaya) स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ये सीन उस वक्त का है जब नॉयना नदी में कूदकर जान देने की कोशिश करेगी लेकिन मिहिर उसे बचा लेगा। नॉयना वापिस नदी में ना कूदे इसलिए मिहिर ने उसे पीछे से पकड़ा हुआ है। कहानी में अंगद और वृंदा ने शादी कर ली है जिसे मिहिरी नहीं अपनाएगा। सिर्फ यही नहीं मिहिर अपने बेटे और बहू को घर से बाहर निकाल चुका है। दूसरी तरफ मिहिर ने सारा कसूर तुलसी के सिर मढ़ दिया। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या मिहिर और तुलसी के बीच आई इस दरार का नॉयना कैसे फायदा उठाएगी। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी की कहानी में जल्द ही लीप आएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article