टीवी मसाला

Anupama Spoiler: माया करेगी छोटी को अनुज-अनुपमा से दूर, बरखा ने रची पाखी के खिलाफ साजिश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 26, 2023, 11:20 AM IST

Anupama 26th June 2023, Full Episode: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। अनुपमा और अनुज एक- दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं, बरखा नहीं चाहती हैं अधिक और पाखी के बीच में पैचअप हो जाए। वो दोनों के रिश्तों को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

Image

Anupama Spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 26th June 2023, Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए हर हफ्ते नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। शो में अनुपमा जल्द अमेरिका जाने वाली है। अनुपमा के जाने के बाद शो की कहानी में बदलाव आएगा। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा के साथ होती है। अनुज और अनुपमा एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं और घर जाने के लिए निकलते हैं।

वहीं, माया को लगता है कि अनुज और अनुपमा साथ में है। इन बातों को सोचकर वो परेशान होती है। अपने पागलपन में माया अनुज और अनुपमा को साथ में देखती हैं। माया अनुज को फोन करती हैं कि वो कहां है। अनुज कहता है कि वो ऑफिस में है।

माया को लगता है कि वो बेकार में ज्यादा सोच रही है। लेकिन माया को अनुज की शर्ट पर अनुपमा की बिंदी मिलती है। अनुपमा की बिंदी देखकर माया को पैनिक अटैक आता है। शाह हाउस में किंजल और बा मिलकर अनुपमा की फेवरेट डिश बनाते हैं। डिंपी भी मदद के लिए किचन में आती है। लेकिन बा उससे नाराज होती है। डिंपी बा से कहती हैं कि वो उसे माफ कर दें और आज के दिन खुश रहें। अनुपमा सबसे इतना प्यार पाकर बहुत खुश होती है। वो अपनी मां के साथ बैठकर पूरे दिन को याद करती हैं।

माया की वजह से छोटी की जान पर मंडराएगा खतरा

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी अपनी मां के लिए सरप्राइज फेयरवेल प्लान करती हैं। बरखा उसे ताने सुनाते हुए कहती है कि तुम ऐसे मत दिखाओ कि अधिक दोबारा पैचअप कर लेगा। अब वो तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता है। पाखी बरखा से कहती हैं कि अगर आपने अनुपमा की फेयरवेल में मदद नहीं की तो अनुज को बता देगी। वहीं, माया अनुपमा को इतना खुश देखकर पागल होने लगती है। अपने पागलपन में वो छोटी अनु को घर से ले जाने का फैसला करती है और इस दौरान दोनों का गंभीर एक्सीडेंट हो जाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article