टीवी मसाला

Kumkum Bhagya: पैरेलल लीड बन धांसू एंट्री करेगी 'तेरी मेरी डोरियां' की ये हसीना, प्रणाली राठौड़ को देगी टक्कर

This Actress Ready To Enter In Kumkum Bhagya As Parallel Lead: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' ने लोगों का खूब दिल जीता है। बीते कई सालों से शो छोटे पर्दे पर छाया हुआ है। लेकिन इन दिनों इसकी गिरती टीआरपी देख मेकर्स ने इसमें नई एंट्री कराने का फैसला किया है।

Image

'कुमकुम भाग्य' में होगी इस हसीना की एंट्री

This Actress Ready To Enter In Kumkum Bhagya As Parallel Lead: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' ने छोटे पर्दे पर कब्जा किया हुआ है। 'कुमकुम भाग्य' बीते कई सालों से टीवी पर राज कर रहा है। प्रज्ञा अभी से लेकर आरवी और पूर्वी की कहानी ने लोगों का खूब दिल जीता है। इन दिनों प्रार्थना और रौनक की कहानी शो में खूब सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन जब से चौथा सीजन शो का शुरू हुआ है, तब से इसकी टीआरपी गिरती ही जा रही है। ऐसे में एकता कपूर ने इसे फिर से दुरुस्त करने का फैसला किया है। 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में जहां पहले एक्टर नमिक पॉल की एंट्री की खबर आई थी कि वह शो में पैरेलल लीड की भूमिका अदा कर सकते हैं। वहीं अब एक एक्ट्रेस के कदम रखने की भी बात सामने आ रही है, जो जल्द ही शो का हिस्सा बन सकती हैं।

'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में कदम रखने वाली वो हसीना कोई और नहीं बल्कि 'तेरी मेरी डोरियां' फेम रूपम शर्मा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूपम शर्मा बतौर पैरेलल लीड 'कुमकुम भाग्य' का हिस्सा बनेंगी। इस बात की पुष्टि खुद शो से जुड़े सूत्रों ने की है। 'कुमकुम भाग्य' के बारे में बात करते हुए सूत्रों ने कहा, "रूपम शर्मा ने "कुमकुम भाग्य' की कास्ट ज्वॉइन कर ली है। वह शो में पैरेलल लीड की भूमिका अदा करेंगी। रूपम शर्मा ने आज से सीरियल की शूटिंग भी शुरू कर दी है।"

'कुमकुम भाग्य' में इन दो स्टार्स की भी होगी एंट्री

बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और एक्टर शक्ति आनंद की भी एंट्री होगी। दोनों बतौर प्रीता और करण ही शो में कदम रखेंगे। उनसे जुड़ा सीरियल का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article