टीवी मसाला

टैलेंट कंपनी पर फूटा 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर का गुस्सा, इवेंट में बुलाकर नहीं दिए पैस

Mugdha Chaphekar On Talent Company: टीवी एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर एक स्कैम में फंस गई है, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया। मुग्धा ने उस टैलेंट कंपनी के बारे में बताया है, जिसने एक्ट्रेस को अब तक रुकी हुई पेमेंट नहीं दी है।

Image

instagram- photo credit

Mugdha Chaphekar Drops A Serious Scam Alert: टीवी एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर इंडस्ट्री की जानी मानी हसीना हैं। मुग्धा को सीरियल कुमकुम भाग्य से घर घर में पहचान मिली। इन दिनों वह बेशक किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन मुग्धा अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए सोशल मीडिया का हिस्सा बनी रहती हैं। मुग्धा कई इवेंट्स का भी हिस्सा बनती हैं, लेकिन इस बार एक इवेंट के चक्कर में एक्ट्रेस के साथ स्कैम हो गया। इस बात का खुलासा खुद मुग्धा ने किया है। मुग्धा का गुस्सा एक टैलेंट कंपनी पर निकला है, जिन्होंने महीनों बाद भी एक्ट्रेस को पैमेंट नहीं दी है।

    मुग्धा चापेकर ने निकाली अपनी भड़ास

    मुग्धा चापेकर (Mugdha Chaphekar) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में मुग्धा ने उस टैलेंट कंपनी पर अपनी भड़ास निकाली है, जो उन्हें पैमेंट नहीं कर रहे हैं। मुग्धा चापेकर अपनी वीडियो में बोलती दिख रही हैं कि मैं ये वीडियो अपने को-एक्टर्स के लिए बना रही हूं जो प्रोफेशनल स्कैम से बच सके। एक्ट्रेस ने बताया कि 15 सितंबर 2025 को वह एक इवेंट में गई थीं जो गुलमोहर टैलेंट मैनेजमेंट (नोएडा) की तरफ से था लेकिन उसकी पैमेंट उन्हें आज तक नहीं मिली है। अब 2 फरवरी 2026 हो गई है और काफी महीनों से वह ये भी सुन रही है कि आज हो जाएगी.. कल हो जाएगी। एक्ट्रेस ने बताया कि कंपनी के मालिक उजित सिंह भी उन्हें बोलते हैं कि वह कंप्यूटर के पास ही बैठे हैं और सिर्फ 2 घंटे में पैमेंट हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होता।

    मुग्धा चापेकर ने ए्क्टर्स को किया सतर्क

    मुग्धा चापेकर ने अपने वीडियो में बताया कि बहाने हर बार बदले हैं लेकिन पैमेंट नहीं हुई है। हालांकि, वीडियो के आखिर में मुग्धा चापेकर ने ये भी बताया कि फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने पर उन्हें आधी पेमेंट की गई है और बाकी बची हुई पैमेंट के लिए 1 अप्रैल तक इंतजार करने के लिए कहा गया है और अब तक वो पैमेंट नहीं आई है। मुग्धा चापेकर ने आखिर में कहा कि प्रोफेशनलिज्म मेटर करता है। अगर कोई तुम्हारा नाम इस्तेमाल करता है। तुम्हारा फेम लेता है और आपके आने का फायदा उठाता है लेकिन आपको पैमेंट नहीं करता है तो ये मिस मैनेजमेंट नहीं है बल्कि ये स्कैम है। मुग्धा चापेकर ने इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स को ऐसे स्कैम से सतर्क रहने के लिए कहा है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article