Rahul Banerjee Death: बंगाली टीवी और सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राहुल बनर्जी (Rahul Banerjee) की अचानक मौत ने पूरे मनोरंजन जगत को सदमे में डाल दिया है। 43 साल के राहुल बनर्जी की मौत डूबने वाली दुर्घटना में हुई। वे अपनी सीरियल ‘भोले बाबा पार करेगा’ (Bholebaba Paar Karega) की शूटिंग के दौरान सेट के पास पानी में डूब गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान था। राहुल बनर्जी के निधन के कुछ समय बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं राहुल बनर्जी से जुड़ी क्या खबर है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें:बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का देहांत, पानी में डूबने से हुई मौत)
नहीं था कोई डॉक्टर?
बुधवार को जारी अपने बयान में PIT ने बताया कि प्रोड्यूसर्स ने कहा है कि पूरी कास्ट और क्रू अपने सहयोगी और दोस्त की अचानक मौत के बाद बहुत गहरे दुख में हैं। 43 साल के राहुल बनर्जी की मौत 29 मार्च को ओडिशा के बालेश्वर जिले में तलसारी बीच पर शूटिंग के दौरान डूबने से हुई थी। प्रोडक्शन हाउस के अनुसार, शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक्टर को जिंदा बचाया गया था और वो उस समय कुछ बोलने की कोशिश भी कर रहे थे। उन्हें पहले तलसारी के एक लोकल क्लिनिक ले जाया गया, लेकिन हैरानी की बात ये है कि वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। फिर उन्हें दीघा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। (ये भी पढ़ें: बंगाली एक्टर Rahul Arunoday की डूबने की वजह से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए एक्टर)
मेकर्स ने की अपील
मेकर्स ने सबसे धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना के समय मौजूद लोगों से बयान लेने में उन्हें कुछ दिन लगेंगे। वे पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सभी बयानों की समीक्षा के बाद एक पूरा रिपोर्ट तैयार करेंगे। एक अहम कदम में प्रोडक्शन हाउस ने राहुल बनर्जी के परिवार, दोस्तों या वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम द्वारा नामित एक प्रतिनिधि को भी जांच प्रक्रिया में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रहे।

Image Source: IMDb
एक्टर के घर पहुंचे डायरेक्टर
मीडिया की अटकलों पर जवाब देते हुए प्रोड्यूसर्स ने उन दावों को खारिज कर दिया कि एक्टर पानी के अंदर लंबे समय तक रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें ‘ज्यादातर गलत’ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज, परमिशन और अधिकारियों से हुई बातचीत की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।बयान में आगे कहा गया कि घटना के समय डायरेक्टर सैबल बनर्जी मुंबई में थे। खबर मिलते ही वे तुरंत कोलकाता पहुंच गए और उसी रात एक्टर के घर गए।
