टीवी मसाला

Anupamaa New Promo: प्रेम के रेस्टोरेंट का सपना तोड़कर खाक में मिलाएगी अनुपमा, राही की बनेगी दुश्मन?

Anupamaa New Promo: टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। अब अनुपमा, राही और प्रेम की जिंदगी में तूफान लेकर आएगी। इस वजह से वह राही की दुश्मन तक बन जाएगी।

Image

twitter- photo credit

Anupamaa New Promo: टीवी सीरियल अनुपमा की रेटिंग धीरे धीरे नीचे गिर रही है। शो पहले टीआरपी में फर्स्ट नंबर पर आता था, लेकिन अब ये सीरियल तीसरे नंबर वाला बन गया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने अनुपमा से पहले नंबर की गद्दी को छीन लिया है और अब अनुपमा के मेकर्स अपनी रेटिंग को वापिस पाने में लग गए हैं। अनुपमा में इन दिनों गोवा का ट्रैक चल रहा है लेकिन एक बार फिर मेकर्स राही और अनुपमा पर ट्रैक को लेकर आने वाले हैं, जिससे शो में धमाका होगा। इस ट्विस्ट से रेटिंग में धांसू जंप आएगा। अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अपकमिंग ट्विस्ट देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

Anupamaa 7 Maha Twist: मोटी बा के आगे पैसों के लिए गिड़गिड़ाएगी अनुपमा, राही के पीठ पीछे मां को मिलेगी जिल्लत

अनुपमा का सामने आया नया प्रोमो

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा (Anupamaa) में धमाका होने वाला है। सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है, जिससे साफ है कि गोवा का ट्रैक बंद हो सकता है। इस प्रोमो से ये भी पता चल गया कि राही एक बार फिर अनुपमा को अपना दुश्मन मान लेगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि राही और प्रेम सालों से रेस्टोरेंट का सपना देख रहे हैं और वो सपना कहीं न कहीं अब पूरा होने वाला है, लेकिन अनुपमा ये सपना तोड़ देगी। अनुपमा रेस्टोरेंट के पेपर्स को रिजेक्ट कर देगी। वह राही और प्रेम के खिलाफ जाएगी। इस दौरान राही का गुस्सा अनुपमा पर फूटेगा और प्रेम तो हैरान ही रह जाएगा। राही अनुपमा से मुंह मोड़ लेगी। हालांकि, प्रोमो में वो मजबूरी नहीं दिखाई गई, जिस वजह से अनुपमा ने प्रेम का सपना तोड़ा है, लेकिन इस प्रोमो से साफ है कि शो में ढेर सारे तमाशे होने वाले हैं।
anupa (1)

hotstar- photo credit

ट्रोल हुए मेकर्स

अनुपमा का नया प्रोमो देखने के बाद एक बार फिर मेकर्स निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अनुपमा के मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अनुपमा में एक बार फिर ब्लैमगेम के जरिए टीआरपी को बटोरने की कोशिश हो रही है और इस बार भी निशाने पर अनुपमा है। एक यूजर ने लिखा, 'ब्लैमगेम। इसमें क्या ही नया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आई हेट यू मम्मी फिर शुरू हो जाएगा।'
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article