टीवी मसाला

'इश्कबाज' फेम Krissann Barretto शादी के ढाई साल बाद बनी मां, बेटी को दिया जन्म; रखा खूबसूरत सा नाम

Krissann Barretto-Nathan Karamchandani Blessed With Baby Girl: 'इश्कबाज' और 'कैसी ये यारियां' फेम क्रिजैन बैरेटो शादी के ढाई साल बाद मम्मी बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है।

Image

क्रिजैन बैरेटो ने दिया बेटी को जन्म (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Krissann Barretto-Nathan Karamchandani Blessed With Baby Girl: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'इश्कबाज' और 'कैसी ये यारियां' का हिस्सा रह चुकीं क्रिजैन बैरेटो ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। क्रिजैन बैरेटो शादी के ढाई साल बाद मम्मी बनी हैं। उन्होंने और पति नाथन करमचंदानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात की खुशखबरी साझा की है। क्रिजैन बैरेटो और नाथन करमचंदानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी तो दी ही, साथ ही अपने बच्चे के नाम से भी पर्दा उठाया है। क्रिजैन बैरेटो (Krissann Barretto) और नाथन करमचंदानी को नन्हे मेहमान के आने की खुशी में फैंस और टीवी स्टार्स से भी खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं। यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra ने प्रपोजल के बाद शुरू कर दी बेबी प्लानिंग? सरेआम बोलीं- अनप्लान्ड ही करेंगे...

क्रिजैन बैरेटो (Krissann Barretto) ने 20 मई को एक बेटी को जन्म दिया। 'इश्कबाज' एक्ट्रेस और उनके पति नाथन करमचंदानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, जिसमें नन्हे हाथी और यूनिकॉर्न के बीच एक छोटी सी बच्ची नजर आई। वहीं इस तस्वीर बेबी का नाम भी लिखा हुआ था। क्रिजैन और नाथन ने मिलकर अपनी बेटी का नाम 'कृशा' रखा है, जिसका अर्थ होता है 'दिव्य' या 'भक्ति।' फोटो पर लिखा हुआ था, "हम बेहद प्यार से इस दुनिया में स्वागत करते हैं कृशा करमचंदानी का। हमारा दिल भर आया है और हमारा परिवार पूरा हो गया है। इस दुनिया में स्वागत है बेबी गर्ल।" यह भी पढ़ें: 'मैं वर्जिन हूं, क्योंकि...'- TV की इस हसीना ने सरेआम किया बड़ा खुलासा, Bigg Boss की रह चुकी है विनर

krissann

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बता दें कि क्रिजैन बैरेटो (Krissann Barretto) और नाथन करमचंदानी ने फरवरी में घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी साझा की थी। नाथन करमचंदानी और क्रिजैन बैरेटो ने साल 2023 में अक्टूबर में शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूजे को डेट किया था। वहीं क्रिजैन बैरेटो के टीवी शोज की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा सुर्खियां 'कैसी ये यारियां' में आलिया का किरदार निभाकर मिली थीं। इसके बाद वह 'इश्कबाज' में भी नजर आईं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article