टीवी मसाला

'मैं वर्जिन हूं, क्योंकि...'- TV की इस हसीना ने सरेआम किया बड़ा खुलासा, Bigg Boss की रह चुकी है विनर

This Bigg Boss Winner Calls Herself Virgin: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने हाल ही में खुद को वर्जिन बताया है। इंटरव्यू में उस एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया। वो एक्ट्रेस बिग बॉस की विजेता भी रह चुकी है।

Image

टीवी की इस हसीना ने खुद को बताया वर्जिन, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

This Bigg Boss Winner Calls Herself Virgin: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो अपनी बेबाकी के लिए खूब जाने जाते हैं। यहां तक कि वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करने में भी नहीं कतराते। वहीं आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस से रूबरू कराएंगे, जिसने सरेआम बता दिया है कि वह वर्जिन है। टीवी की उस एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में इस चीज की वजह भी जाहिर की। वह एक्ट्रेस छोटे पर्दे के कई हिट शो में तो काम कर ही चुकी है, साथ ही 'बिग बॉस' की भी विजेता रह चुकी है। टीवी की वह पॉपुलर एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना मकबुल के एक सवाल ने की Armaan Malik की बोलती बंद, पूछा 'पायल दूसरे आदमी से'...

    सना मकबूल (Sana Makbul) ने टीवी में रहते हुए कई हिट शो में काम किया है। फिल्मीज्ञान संग बातचीत में सना मकबूल से कुछ निजी सवाल हुए। एक्ट्रेस से 'हुकअप' के बारे में सवाल किया गया। इसपर सना मकबूल ने कहा, "बहुत लंबा समय हो गया है।" वहीं जब सना मकबूल से पूछा गया कि कितना समय हो गया है तो एक्ट्रेस ने कहा, "मैं एक वर्जिन बेबी हूं, ये कह सकते हैं। सच में, मैं सीरियस हूं।" सना मकबूल की बातें सुनकर होस्ट भी हैरान रह गईं और उसने दोबारा पूछने लगीं, "आप वर्जिन हो?" सना मकबूल ने जवाब देते हुए कहा, "हां, मेरे पास वैध कारण भी है। मैं आपको बाद में बता सकती हूं, बैकस्टेज। हां लंबा वक्त हो गया है।" यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra ने प्रपोजल के बाद शुरू कर दी बेबी प्लानिंग? सरेआम बोलीं- अनप्लान्ड ही करेंगे...
    sana makbul (1)

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सना मकबूल

      सना मकबूल (Sana Makbul) की बातें सुनकर होस्ट ने सवाल किया कि क्या उनका फैसला धर्म से जुड़ा हुआ है। इसपर एक्ट्रेस ने साफ किया, "मैं अपनी वजह से ही वर्जिन हूं, क्योंकि मुझे किसी पर भी भरोसा नहीं होता है। वो मेरा दिल तोड़ देंगे।" सना मकबूल का ये इंटरव्यू देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके बयान से हैरान नजर आए। बता दें कि सना मकबूल कुछ वक्त पहले लिवर सिरोसिस का शिकार हो गई थीं। एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे वक्त तक उनका इलाज चला। इस बीमारी के कारण ही सना मकबूल को ब्रेक तक लेना पड़ा।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article