टीवी मसाला

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra ने प्रपोजल के बाद शुरू कर दी बेबी प्लानिंग? सरेआम बोलीं- अनप्लान्ड ही करेंगे...

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Break Silence On Baby Planning: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। वहीं अब दोनों ने बेबी प्लानिंग पर भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने बेबी प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Break Silence On Baby Planning: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी इंडस्ट्री की चहेती जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं अब ऐसा लग रहा है मानो फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म भी होने वाला है। तेजस्वी प्रकाश को 'देसी ब्लिंग' शो में करण कुंद्रा ने शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे देख एक्ट्रेस तो भावुक हो ही गईं। वहीं साथ ही फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर नजर आई। प्रपोजल के बाद अब तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने बेबी प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 के सेट पर Tejasswi Prakash ने फ्लॉन्ट की अपनी डायमंड रिंग, Karan Kundrra संग जल्द करेंगी शादी?

    दरअसल, 'डबल डेट' चैट शो में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) नजर आए, जहां नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने उनसे खूब सारे सवाल किये। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा धूपिया ने तेजस्वी प्रकाश से सीधे बेबी प्लानिंग पर सवाल कर लिया और पूछा, "तुम लोग बेबी कब प्लान कर रहे हो? हमें एक साल तो दो।" इसपर तेजस्वी प्रकाश ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "प्लान करके बच्चे होने होते तो आपके होते प्लान करके?" तेजस्वी प्रकाश का जवाब सुन नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहले तो हैरान रह गए और बाद में जोर से हंस पड़े। वहीं एक्ट्रेस के जवाब पर अंगद बेदी ने कहा, "मुझे ये सवाल पसंद आया?" दूसरी ओर नेहा धूपिया ने आगे कहा, "कुछ लोगों के प्लान करके भी होते हैं।" यह भी पढ़ें: Mouni Roy ने स्ट्रैपलेस गाउन पहन में लगाया हुस्न का तड़का, तलाक को ताक पर रख विदेशी धरती पर बिखेरा जलवा
    tejasswi prakash (1)

    तेजस्वी प्रकाश ने बेबी प्लानिंग पर कही ये बात

    लेकिन तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अपनी हाजिरजवाबी में यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा, "अनप्लान्स करके हम भी वही करेंगे लगता है मुझे, लगता है ऐसे ही होना है।" तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की इन बातों ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं देसी ब्लिंग में प्रपोजल के बाद अब फैंस को तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि दोनों को लेकर खबर आई थी कि वे इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article