Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा के लिए अरमान अपनी जान जोखिम में डालने वाला है। अरमान और अभिरा अपनी बेटी मायरा के लिए उसकी फ्रेंड के घर पहुंच जाते हैं लेकिन उस लड़की का मामा मिस्टर मित्तल से मिला हुआ होता है लेकिन अरमान उन्हें दंगल के लिए चुनौती देता है। ताकि अभिरा उस लड़की को ढूंढ सके। अब लेटेस्ट एपीसोड में अभिरा उस लड़की तक पहुंच जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड के बारे में बताते हैं।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान दंगल में उतर जाता है और वो अभिरा को जाने का इशारा करता है लेकिन अरमान को पीटता देखकर अभिरा रुक जाती है लेकिन वो हिम्मत करके उस लड़की तक पहुंच जाती है।
अभिरा कोयल को किसी तरह मना लेती है और वो अभिरा के सामने सच बोल देती है। वो अभिरा को बताती है कि उसके पास रिकॉर्डिंग भी है। तभी कोयल की मां वहा आ जाती है और अपनी बेटी को गवाही देने से मना कर देती है।
अभिरा अब कोयल की मां से डील करेगी। कोयल की मां बताती है कि वह अपने भाई के खिलाफ नहीं जा सकती। तब अभिरा कोयल की मां को एक अच्छी जॉब दिलाने का वाता करती है और उसकी बेटी की पढ़ाई का सारा खर्चा उठाने की बात करती है।
अरमान दंगल में पहलवान से पिटता है और तब अभिरा बाहर आती है और उस पर हमला कर देती है। इसके बाद अरमान अभिरा, कोयल और उसकी मां के साथ वहां से भाग जाते हैं, लेकिन रास्ते में कोयल और उसकी मां को किडनैप कर लिया जाता है।
अब कहानी में ट्विस्ट आएगा। अरमान कोयल की मां को तलाश करने निकलेगा लेकिन अभिरा मायरा से मिलने जाती है। मायरा को पता चलता है कि कोयल उसके लिए गवाही देने वाली है लेकिन वह कोयल की किडनैपिंग के बारे में नहीं जानती। वह अभिरा के सामने अपनी खुशी दिखाती है।
अभिरा मायरा को सच नहीं बता पाती और घर आकर काफी ज्यादा टेंशन लेती है। अरमान उससे बात करने की कोशिश लेता है, लेकिन अभिरा का ध्यान सिर्फ फाइलों में होता है और तब अरमान उससे दो मिनट मांगता है। इस मौके पर अभिरा अपनी सारी टेंशन अरमान को बताती है।
अरमान और अभिरा बात ही कर रहे होते हैं तभी वहां पर विद्या पहुंच जाती है। इस मौके पर अरमान अभिरा के थोड़ा करीब आने की कोशिश करता है और ये सब विद्या देख लेती है। अभिरा की नजर भी विद्या पर पड़ जाती है और उसे देखते ही अभिरा का खून खौल जाता है।