टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 15: शगुन शर्मा का फूटा गुस्सा, गौरव खन्ना की दिखाई हकीकत; मेकर्स को भी लिया आड़े हाथ?

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में शगुन शर्मा और गौरव खन्ना के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। अब शगुन ने एक स्टोरी पोस्ट की है, जो गौरव खन्ना के लिए ही है।

Image

shagun sharma-gaurav khanna (photo credit- instagram)

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) शुरू हो गया है। इस शो में तमाम कंटेस्टेंट्स के खतरनाक स्टंट फैंस का ध्यान खींच रहे हैं, लेकिन इसी बीच गौरव खन्ना और शगुन शर्मा के बीच का विवाद भी चर्चा का विषय बन गया है। पहले शगुन शर्मा (Shagun Sharma) ने अपने एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना पर बुली करने आरोप लगाया था और अब एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में शगुन ने किसी का नाम नहीं लिखा, लेकिन फैंस का मानना है कि वह गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को ही टारगेट कर रही हैं। इस पोस्ट में शगुन ने एलिमिनेशन राउंड का जिक्र किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने शूटिंग के बीच निगल ली नोज-रिंग, सेट पर बिगड़ी तबीयत; वीडियो हुआ वायरल

    शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना को किया टारगेट

    शगुन शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें शगुन की तरफ से एक साथ 11 बातें लिखी गई हैं और इन बातों के जरिए टास्क के दौरान हुई एक-एक बात को बारीकी से बताया गया है। शगुन ने पोस्ट में गौरव खन्ना का नाम नहीं लिखा, लेकिन एक्ट्रेस ने दावा किया है कि पहले टास्क में दोनों की आपसी समझ थी कि जो हारेगा वो पेन ऑक्शन के लिए जाएगा। इसके बाद दूसरे कंटेस्टेंट के तरफ से शगुन को कहा गया, 'मैं उम्र में बड़ा हूं, मैं इंडस्ट्री को बेहतर जानता हूँ, तुम युवा हो, इसलिए मैं तुमसे 'फियर फंदा' (Fear Funda) लेने के लिए कह रहा हूँ क्योंकि तुम्हें पर्याप्त फुटेज नहीं मिल रहा है, और इस स्टंट को करने से तुम्हें फुटेज मिलेगा।' शगुन ने अपने इस पोस्ट में दावा किया कि वह दूसरे कंटेस्टेंट की इस बात से सहमत नहीं थी। शगुन ने पोस्ट में दावा किया कि वह सिर्फ फुटेज न मिलने की वजह से फियर फंदा में भेजने का कारण समझ नहीं पा रही थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट में फैंस से ये भी कहा कि वह लोग वहां पर पूरा समय रहते हैं, लेकिन टेलीकास्ट सिर्फ एक घंटे का होता है। तो मेकर्स की तरफ से सब कुछ नहीं दिखाया जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: वॉटर स्टंट में जैस्मिन भसीन ने खोई याद्दाश्त, बोलीं- मैं यहां क्या कर रही हूं?
    gaurav khanna shagun sharma post

    gaurav khanna shagun sharma post (photo credit- instagram)

      शगुन शर्मा ने डिलीट की स्टोरी

      इस पोस्ट के आखिर में शगुन शर्मा ने शो के मेकर्स को भी टारगेट किया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने टीम को साफ कहा था कि या तो पूरी तस्वीर दिखाओ या कुछ भी मत दिखाओ, क्योंकि आधी बातचीत एक बिल्कुल अलग प्रभाव पैदा कर सकती है। हालांकि, शगुन शर्मा ने अपनी ये इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। फैंस इस पर अपनी अलग अलग राय रख रहे हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article