Khatron Ke Khiladi 15 Latest Video: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हर हफ्ते ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हर कंटेस्टेंट अपनी ओर से 100 प्रतिशत योगदान देने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बीते सप्ताह विशाल आदित्य सिंह को शो छोड़कर जाना पड़ा। दूसरी ओर इस हफ्ते भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' में कंटेस्टेंट्स को कई खतरनाक स्टंट्स का सामना करना होगा। हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वॉटर स्टंट के चक्कर में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की याद्दाश्त ही चली गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Harshad Chopda को सृति झा से मिला था धोखा? एक्टर ने बताया सच; कुणाल कपूर का नाम सुन दिया ये रिएक्शन
टीवी मसाला
Khatron Ke Khiladi 15: वॉटर स्टंट में जैस्मिन भसीन ने खोई याद्दाश्त, बोलीं- मैं यहां क्या कर रही हूं?
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Aug 10, 2026, 05:44 PM IST
Khatron Ke Khiladi 15 Jasmin Bhasin Temporary Memory Loss: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में स्टंट के दौरान जैस्मिन भसीन की याद्दाश्त ही चली गई। इससे जुड़ा उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
Khatron Ke Khiladi 15: जैस्मिन भसीन की गई याद्दाश्त?
