Monsalisa Talk About Bollywood Rejection: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा टीवी इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बना चुकी हैं। मोनालिसा ने बिग बॉस के बाद टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा लेकिन उससे पहले वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं, लेकिन यहां पर एक्ट्रेस को असफलता ही हाथ लगी है। हाल ही में मोनालिसा ने जूम/टेली टॉक से खास बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने उन दिनों के बारे में बताया। जब वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन बड़े बैनर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। इस दौरान उन्होंन फिल्म बंटी-बबली का जिक्र किया।
बंटी और बबली गाने में मोनालिसा ने किया काम
मोनालिसा (Monsalisa) ने अपने इस इंटरव्यू में बॉलीवुड के स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने फिल्म बंटी और बबली को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें इस फिल्म में गाने का ऑफर मिला लेकिन वह फिल्म में खुद को ही ढूंढती रह गई थीं। उन्होंने कहा कि मैं बंटी और बबली में थी। उसमें मेरा एक गाना था और उस गाने की शूटिंग मैंने सात-आठ दिन तक की थी। जब मुझे वो ऑफर मिला, तो मैंने सोचा, 'यश राज फिल्म्स!' मैं जिंदगी में इस मुकाम पर पहुंच चुकी हूं, अब मुझे और क्या चाहिए? मुझे सब कुछ मिल गया। गाना हिट होगा और उसके बाद मैं सेट हो जाऊंगी। जब मुझे प्रीव्यू के लिए बुलाया गया, तो मैं खुद को ढूंढ़ने की कोशिश कर रही थी। मैं कहां हूं? मैंने अपना चेहरा कई बार देखा और मुझे पता था कि सिर्फ मैं ही खुद को पहचान पाऊंगी। कोई और नहीं। मुझे बड़े बैनरों से एक्सेप्ट नहीं किया जा रहा था। तो मैं क्या कर सकती थी? मुझे उन प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देनी थी जिनसे मेरे रोजमर्रा के खर्चे पूरे हो सकें।
