Khatron Ke Khiladi 15 These Stars Become Finalists: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन के साथ लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं अब 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 15वें सीजन के साथ भी धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग इन दिनों केपटाउन में चल रही है। अविनाश मिश्रा से लेकर रुबीना दिलैक जैसे कई सितारे 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बने। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनके एविक्शन की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अपने तीन फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। इसमें से सबसे पहला नाम अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 से कटा गौरव खन्ना का पत्ता, मिट्टी में मिला ट्रॉफी जीतने का सपना!
'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अभी से ही सातवें आसमान पर है। शो से जुड़े फैनपेज 'खतरों के खिलाड़ी ऑफिशियल अपडेट्स' ने ट्विस्ट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अविनाश मिश्रा 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सबसे पहले फाइनलिस्ट बने हैं। अविनाश मिश्रा के 'टिकट टू फिनाले' जीतने से फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। उनके बाद ये टिकट टू फिनाले करण वाही के हाथ लगा। बता दें कि करण वाही 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि उस सीजन में वह अपना कमाल ज्यादा नहीं दिखा पाए थे। लेकिन इस सीजन में उन्होंने फिनाले तक राह तय कर ली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट छोड़ Karan Wahi की बर्थडे पार्टी में झूमे कंटेस्टेंट्स, Orry ने क्लब में मचाया गदर

Khatron Ke Khiladi 15 को मिले अपने 3 फाइनलिस्ट
अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और करण वाही के अलावा एक्ट्रेस फरहाना भट्ट को भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke Khiladi 15) के फिनाले में जगह मिल चुकी है। तीनों के नाम से दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो चुकी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शुरुआत जुलाई में होने वाली है। हर बार की तरह रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।
