Gaurav Khanna Evicted From Khatron Ke Khiladi 15: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी 15' छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। केपटाउन में रोहित शेट्टी के साथ शो की शूटिंग बेहद जोरों-शोरों पर चल रही है। "खतरों के खिलाड़ी 15' के शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। जहां पहले 'खतरों के खिलाड़ी 15' से अविका गोर के बाहर होने की खबर सामने आई थी तो वहीं बीते चंद दिनों पहले ही फरहाना भट्ट के एविक्शन की भी खबरें सुनाई दी थीं। लेकिन इन सबसे इतर अब बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' से गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का पत्ता भी कट चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कुमकुम भाग्य' फेम Sanchita Ugale ने की खुदकुशी, विक्की कौशल की 'छावा' में भी आ चुकी हैं नजर

Gaurav Khanna का कटा 'खतरों के खिलाड़ी 15' से पत्ता! (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
बता दें कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) टीवी का जाना-माना चेहरा रह चुके हैं। उन्होंने 'अनुपमा' जैसा सुपरहिट शो किया। वहीं 'बिग बॉस 19' में भी एक्टर ने जीत दर्ज की। गौरव खन्ना को लेकर दर्शकों को उम्मीद थी कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी आगे तक जाएंगे। हालांकि एविक्शन की खबरों के कारण ये उम्मीद टूटती नजर आ रही है। इन सबसे इतर 'खतरों के खिलाड़ी 15' के टेलीकास्ट की बात करें तो यह जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है।
