Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट छोड़ Karan Wahi की बर्थडे पार्टी में झूमे कंटेस्टेंट्स, Orry ने क्लब में मचाया गदर

Khatron Ke Khiladi 15: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में करण वाही नजर आएंगे। वह इस शो की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं और इस बार करण ने वहीं पर अपना जन्मदिन मनाया। करण के बर्थडे पार्टी की फोटोज सामने आ गई है।

Authored by: कविताUpdated Jun 15 2026, 15:21 IST
करण वाही ने केपटाउन में सेलिब्रेट किया बर्थडेImage Credit : Instagram01 / 07

करण वाही ने केपटाउन में सेलिब्रेट किया बर्थडे

Khatron Ke Khiladi 15 Karan Wahi Birthday Party Photos: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग केपटाउन में चल रही है। रोहित शेट्टी के इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। करण वाही ने एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी में एंट्री ली है। करण ने केपटाउन में ही इस बार अपना जन्मदिन मनाया है और वहां पर भी सेलेब्स ने खूब मस्ती की। सोशल मीडिया पर करण वाही की बर्थडे पार्टी की फोटोज आ गई है, जिसमें तमाम सेलेब्स धमाल मचा रहे हैं और औरी ने क्लब में हर किसी का ध्यान खींच लिया।

ओरी ने शेयर कीं बर्थडे फोटोजImage Credit : Instagram02 / 07

ओरी ने शेयर कीं बर्थडे फोटोज

खतरों के खिलाड़ी 15 में ओरी भी नजर आएंगे और उन्होंने केपटाउन से करण वाही के बर्थडे की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में ओरी अपना सिग्नेचर पोज तमाम कंटेस्टेंट्स के साथ देते दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहले ओरी ने करण वाही यानी बर्थडे बॉय के साथ पोज दिया। ब्लैक आउटफिट में करण कमाल के लग रहे हैं।

पार्टी में सिपंल लुक में दिखीं रुबीना दिलैकImage Credit : Instagram03 / 07

पार्टी में सिपंल लुक में दिखीं रुबीना दिलैक

करण वाही के बर्थडे सेलिब्रेशन में रुबीना दिलैक भी शामिल हुईं, लेकिन रुबीना ने अपना लुक एकदम सिंपल रखा। रुबीना कोट और अपने ग्लासेस के साथ नजर आईं। रुबीना के साथ भी ओरी ने अपना सिग्रेचर पोज दिया, लेकिन इस मौके पर रुबीना दिलैक ने भी शॉकिंग शॉकिंग पोज दिया।

गौरव खन्ना संग ओरी Image Credit : Instagram04 / 07

गौरव खन्ना संग ओरी

ओरी के साथ गौरव खन्ना भी नजर आए। गौरव खन्ना और करण वाही की केपटाउन में काफी ज्यादा बनने लगी हैं। इस फोटो में गौरव ओरी की बाहों में हैं और स्माइल कर रहे हैं। वहीं, ओरी के चेहरे पर सस्पेंस भरे एक्सप्रेशन है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि गौरव खन्ना शो से इविक्ट हो चुके हैं।

रुहानिका धवन का क्यूट लुकImage Credit : Instagram05 / 07

रुहानिका धवन का क्यूट लुक

करण वाही की पार्टी में रुहानिका धवन ने क्यूट लुक कैरी किया। वह टॉप के ऊपर ब्लैक कलर की लेदर जैकेट में दिखीं। रुहानिका धवन मेकअप और खुले बालों से अपनी क्यूटनेस बढ़ाई। ओरी और रुहानिका धवन की फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

हर्ष गुजराल लगे हैंडसम Image Credit : Instagram06 / 07

हर्ष गुजराल लगे हैंडसम

खतरों के खिलाड़ी 15 में हर्ष गुजराल एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे हैं। उनके कई वीडियोज सामने आते हैं, जिसमें वह तमाम कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करते दिखाई देते हैं। हर्ष संग ओरी ने काफी डिफ्रेंट पोज दिया। इस तस्वीर में ओरी हर्ष के कंथे पर अपने सिर टिकाए हैं।

जैस्मिन भसीन की क्यूटनेसImage Credit : Instagram07 / 07

जैस्मिन भसीन की क्यूटनेस

जैस्मिन भसीन पार्टी में अपनी क्यूटनेस दिखाती हुई नजर आईं। इस तस्वीर में जैस्मिन कैमरे की ओर देखकर मुंह चिड़ा ही हैं और ओरी ने जैस्मिन के कंधे पर हाथ रखा है। इस तस्वीर में दोनों प्यारे लग रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!