टीवी मसाला

KKK 13: रोहित शेट्टी के शो से इस हैंडसम हंक का कटा पत्ता, स्टंट परफॉर्म करते समय हुए थे चोटिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 15, 2023, 10:26 AM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका में शो की शूटिंग कर रहे हैं। शो के फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। रोहित के शो से टीवी के चहेते स्टार एलिमिनेट हो गए हैं।

Image

Khatron Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड है। शो में टीवी के चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। रोहित शेट्टी के शो में डेजी शाह, शिव ठाकरे (Shiv Thakare), अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका में शो की शूटिंग कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी से एक और कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट गया है। इस खबर को जानकर फैंस को झटका लग सकता है।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित रॉय इस शो से बाहर हो गए हैं। हालांकि एक्टर के एलिमिनेशन की खबर को मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। शो के शुरुआत में ही कहा गया था कि रोहित रॉय सेट पर स्टंट परफॉर्म करते हुए बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। एक्टर अपने इलाज के लिए भारत वापस आए थे। लेकिन एक्टर ने शो में रहने का फैसला किया था।

ये कंटेस्टेंट्स हो चुके हैं शो से बाहर

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित रॉय से पहले रुही चतुर्वेदी, डेजी शाह, अंजलि आनंद और अंजुम फकीह इस शो से बाहर हो गई है। सेट पर स्टंट परफॉर्म करते हुए अर्चना गौतम भी घायल हो गई थी। एक्ट्रेस की ठुडी पर टांके लगे हुए फोटो वायरल हुई थी। अर्चना के अलावा पूजा बनर्जी और ऐश्वर्या शर्मा भी चोटिल हो गई थी। ऐश्वर्या ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। खतरों के खिलाड़ी में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो चुकी है। इस लिस्ट में अब्दू रोजिक, दिव्यांका त्रिपाठी और हिना खान का नाम शामिल हैं। अब्दू और शिव ठाकरे की कुछ तस्वीरें सेट से वायरल हुई थी। फोटो में दोनों दोस्त जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article