टीवी मसाला

KBC 14: अमिताभ बच्चन पूछेंगे 7.5 करोड़ का सवाल, क्या शाश्वत गोयल बनेंगे दूसरे करोड़पति?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 01:34 PM IST

KBC 14: केबीसी सीजन 14 में इससे पहले महाराष्ट्र की कोल्हापुर की कविता चावला ने करोड़पति के इस खिताब को अपने नाम किया था। इस सीजन की वो पहली महिला थीं, जिन्होंने एक करोड़ की रकम जीत कर अपने नाम किया था। अब शाश्वत गोयल इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Image

KBC

Kaun Banega Crorepati 14 New Promo: कौन बनेगा करोड़पति 14 (KBC-14) टीआरपी में धमाल मचा रहा है। अब जल्द ही केबीसी के इस सीजन को दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। अमिताभ बच्चन के शो केबीसी-14 के लेटेस्ट एपिसोड में नए विनर की एक झलक देखने को मिली है। सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के दूसरे करोड़पति की घोषणा हुई है।

जैसा कि आप देख सकते हैं कि केबीसी कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल 1 करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे 7.5 करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। शाश्वत गोयल के 17वें सवाल पर पहुंचने का ये एपिसोड 10 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा।

KBC-14 का जारी हुआ नया प्रोमो

केबीसी सीजन 14 में इससे पहले महाराष्ट्र की कोल्हापुर की कविता चावला ने करोड़पति के इस खिताब को अपने नाम किया था। इस सीजन की वो पहली महिला थीं, जिन्होंने एक करोड़ की रकम जीत कर अपने नाम किया था। अब शाश्वत गोयल इस मुकाम तक पहुंचे हैं। दिल्ली के रहने वाले शाश्वत गोयल एक ई-कॉमर्स कंपनी में स्ट्रेटेजी मैनेजर हैं। प्रोमो में आप भी देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन, शाश्वत गोयल ने 7.5 करोड़ के लिए सबसे बड़ा सवाल पूछे रहे हैं। अब देखना ये है कि क्या वो 7.5 करोड़ के लिए पूछे जाने वाले सवाल का सही जवाब दे पाएंगे?

अगर शाश्वत आखिरी सवाल का सही जवाब नहीं दे पाते हैं तो उनको 1 करोड़ रुपए नहीं मिलेंगे। फिर वह केवल 75 लाख की धनराशि जीतकर ही घर पाएंगे।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article