टीवी मसाला

KBC 14 Episode Update: ये थे छह लाख 40 हजार के सवाल, जिनका जवाब नहीं दे सके दो कंटेस्टेंट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:58 PM IST

Kaun Banega Crorepati Season 14 6 Oct 2022 Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में गुरुवार (छह अक्टूबर) को दो कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठे थे। दोनों कंटेस्टेंट्स ने छह लाख 40 हजार रुपए सवाल का गलत जवाब दिया। जानिए क्या हुआ कौन बनेगा करोड़ 14 के गुरुवार के एपिसोड में।

Image

KBC 14 Episode Update

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में दो कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठे।
  • डॉक्टर मधुसूदन साहू तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर गए।
  • पिंकी जवरानी शो से तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर गईं।

Kaun Banega Crorepati 14 6 Oct 2022 Update: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में गुरुवार (छह अक्टूबर) के एपिसोड में हॉटसीट पर दो कंटेस्टेंट्स बैठे थे। बुधवार के रोलओवर कंटेस्टेंट डॉ. मधुसूदन साहू तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। डॉक्टर मधु सूदन भदरक उड़ीसा से हैं। उन्होंने छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। डॉक्टर मधुसूदन के जाने के बाद हॉटसीट पर मध्यप्रदेश के सतना की पिंकी जवरानी बैठीं। पिंकी ने भी छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया।

डॉ. मधुसूदन साहू ने 10 प्रश्नों का सही जवाब देकर खेल का दूसरा पड़ाव पार कर लिया था। डॉ. मधुसूदन से 11वां प्रश्न छह लाख 40 हजार रुपए का पूछा गया- यदि यूएसए के पास जीपीएस है तो भारत के स्वतंत्र क्षेत्रीय नेविगेशन उपग्रह प्रणाली का परिचालन नाम क्या है? इस सवाल के चार ऑप्शन थे- a. नैविक b. दिशा c.आईपीएस D.ग्लोनास। डॉ मधुसूदन साहून ने ऑप्शन b दिशा को लॉक करवाया। ये गलत जवाब था। सही जवाब था a नैविक। डॉ. मधुसूदन के पास एक लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड बची हुई थी।

KBC 14 Episode

KBC 14 Episode

पिंकी ने इस सवाल का गलत जवाब

डॉ.मधुसूदन के बाद हॉटसीट पर पिंकी जवरानी बैठी थीं। पिंकी ने सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर तीन लाख 20 हजार रुपए जीत लिए। छह लाख 40 हजार रुपए के लिए 11वां सवाल था- वरीयता क्रम के अनुसार, किसकी वरीयता भारत के मुख्य न्यायधीश के समकक्ष है? इसके चार ऑप्शन हैं- a.पूर्व प्रधानमंत्री b.लोकसभा अध्यक्ष c.पूर्व राष्ट्रपति d.प्रधानमंत्री। पिंकी जवरानी ने d प्रधानमंत्री ऑप्शन लॉक करवाया। ये गलत जवाब था। इसका सही जवाब था b लोकसभा अध्यक्ष।

KBC 14 Episode

KBC 14 Episode

आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 14 को दूसरा करोड़पति मिल गया है। दिल्ली के शाश्वत गोयल ने 16 सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। अब शाश्वत के सामने साढ़े सात करोड़ रुपए का सत्रहवां सवाल आएगा। वहीं, अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक पर अभिषेक बच्चन और जया बच्चन हॉटसीट पर बैठेंगे।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article