टीवी मसाला

KBC 16: अमिताभ बच्चन को इस चीज के लिए बांधना पड़ता है बेटी श्वेता का हाथ-पांव, बोले- वरना वो भाग जाएगी

Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan Reveals Funny Thing About Shweta Bachchan: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन अक्सर दिलचस्प किस्सा साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन से जुड़ा किस्सा शेयर किया और इंजेक्शन के लिए उनका डर बयां किया।

Image

अमिताभ बच्चन ने श्वेता बच्चन के सबसे बड़े डर का किया खुलासा

Kaun Banega Crorepati 16 Amitabh Bachchan Reveals Funny Thing About Shweta Bachchan: टीवी के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। "कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के किस्से भी साझा करते हैं। हाल ही के एपिसोड में भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन से जुड़ा किस्सा बयां किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को एक चीज से बहुत डर लगता है और इसी वजह से उन्हें बांधकर भी रखना पड़ता है। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अमिताभ बच्चन का ये किस्सा सुनकर वहां मौजूद दर्शक भी हंसने लगे।

'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में बीते दिन आईआईटी दिल्ली के उत्सव दास कंटेस्टेंट बने, जिन्होंने सवालों का शानदार अंदाज में जवाब देते हुए 25 लाख रुपये जीत लिये। उत्सव दास से एक सवाल पूछा गया कि किस इंस्टीट्यूट ने नीडल फ्री शॉक सिरिंज बनाई? इसपर उत्सव दास ने जवाब दिया, "आईआईटी बॉम्बे।" उत्सव दास का कॉन्फिडेंस देख अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी उनकी तारीफ की। लेकिन इसी बीच अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे महिलाओं को इंजेक्शन से सबसे ज्यादा डर लगता है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की इस बात से दर्शकों में बैठी कई महिलाओं ने सहमति नहीं दिखाई। इसपर अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में अपनी बात की वजह भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि हमारी बेटी है ना उसको तो बांधकर रखना पड़ता है अगर इंजेक्शन देना है उनको तो। भाग जाएंगी वरना तो वो।" श्वेता बच्चन से जुड़ा ये किस्सा सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article