टीवी मसाला

KBC: एक्टिंग छोड़ कॉर्पोरेट कंपनी में काम करना चाहते हैं Amitabh Bachchan, कंटेस्टेंट से मांगी नौकरी

Amitabh Bachchan Request Job: रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) में एक ऐसी चीज हुई जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। बॉलीवुड जगत के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से जॉब मांगी। आखिर अमिताभ ने ऐसा क्यूँ किया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Request Job: सोनी टीवी का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 16 के साथ दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। हर बार की तरह अमिताभ बच्चन शो को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स और शो में आई जनता को भरपूर एंटेरटेन्मेंट देते हैं। पिछले हफ्ते शो में समय रैना, भुवन बम जैसे कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आए थे। हाल ही में एक एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट्स से नौकरी मांगी। यह देख लगा कि क्या अमिताभ एक्टिंग छोड़ नौकरी करेंगे? टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरा वाक्य क्या है।

शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के दौरान दिवि नाम की कंटेस्टेंट 'दुगनास्त्र पावर' जीत लेती हैं। ऐसे में हॉट सीट पर बैठकर कंटेस्टेंट अपने फ्यूचर प्लान अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) संग शेयर करती हैं। दिवि कंप्युटर साइंस स्टार्टअप शुरू करने की इच्छा जताती हैं। जिसके चलते वो भारत में जॉब्स लेकर आना चाहती हैं। यह सुन दर्शक काफी ज्यादा कंटेस्टेंट से इंप्रेस होते हैं। हंसी मजाक करते हुए होस्ट अमिताभ दिवि से पूछते हैं कि क्या वो लोगों हायर करेंगी और अगर हाँ तो उन्हे भी नौकरी दें।

सिर्फ यही नहीं अमिताभ बच्चन कहते हैं कि कोई ऐसी जॉब हो जहां मैं अप्लाइ कर सकूँ। यह सुन दिवि ने बहुत होते हुए कहा कि उनके लिए बड़ी बात होगी अगर एक्टर कंपनी जॉइन करेंगे। दिवि अमिताभ बच्चन को चीव मोटिवेशनल ऑफिसर का पद देती हैं। बड़पन दिखाते हुए अमिताभ बच्चन दिवि से मोटिवेशन देने के लिए ट्रेनिंग की इच्छा जताते हैं। दोनों के बीच की ये वार्तालाप लोगों को खूब पसंद आती है। बता दें अमिताभ बच्चन 'आँखें 2' और 'दी इन्टर्न' फिल्म में नजर आ सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article