Shweta Bachchan: लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की बेटी, श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan Nanda) भी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतने बड़ें परिवार की बेटी होने के नाते, श्वेता जब भी कहीं जाती हैं, तो वहां अक्सर भीड़ इकट्ठा हो जाती है। हाल ही में, श्वेता अपनी मां जया बच्चन के साथ अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में शामिल हुई हैं। इस पॉडकास्ट के दौरान श्वेता बच्चन ने कई खुलासे भी किए हैं।
मां जया बच्चन से बहुत पिटी हैं श्वेता
श्वेता बच्चन हाल ही में 'व्हाट द हेल नव्या' में अपनी बेटी नव्या नवेली और मां जया बच्चन के साथ शामिल हुईं। शो के दौरान, श्वेता ने अपने बचपन के बारे में बात की और यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपनी मां जया से बहुत पिटाई मिलती थी।
काफी सख्त मां थी जया बच्चन
इस बारे में बात करते हुए कि श्वेता ने बताया कि जया बच्चन एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के बारे में काफी सख्ती बरतती थी। श्वेता ने बताया, ‘मम्मी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को लेकर काफी सख्त थी। जिस वजह से मुझे भरतनाट्यम, हिंदी शास्त्रीय संगीत, तैरना, सितार और पियानो सीखना पड़ता था।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन उन्होंने मुझे बहुत थप्पड़ मारे गए।’
‘अभिषेक की पिटाई नहीं हुई’
अपने भाई अभिषेक बच्चन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘अभिषेक को शायद ही कोई थप्पड़ लगा हो। मेरा मानना है कि हमेशा पहले बच्चे की पिटाई ज्यादा होती है। बचपन में मेरी बहुत पिटाई हुई थी।’
अमिताभ बच्चन से मिली ये सजा
श्वेता ने यह भी बताया कि कैसे उनके पिता अमिताभ बच्चन ने उन्हें बचपन में डांटा था। श्वेता ने बताया कि उन्होंने जो सबसे बड़ी सजा दी है वह कोने में खड़े होने की थी। उन्हें वह सजा पसंद भी आई क्योंकि उन्हें खुद से बात करने का मौका मिल जाता था।
इस बीच, शो व्हाट द हेल नव्या के बारे में बोलते हुए श्वेता ने कहा यह एक अच्छा शो है, इस शो में कुल तीन पीढ़ियों की सोच को दर्शकों को दिखाया जा रहा है।
