बिजनेस

Amitabh Bachchan Birthday: कभी कमाते थे 500 रुपये, आज 3500 करोड़ के हैं मालिक, जानें एक फिल्म के लिए कितनी लेते हैं फीस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 11:47 AM IST

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के अभिनेता अमिताभ बच्चन एक समय में दिवालिया होने के कगार पर खड़े थे। लेकिन कड़ी मेहनत कर उन्होंने आज अरबों की संपत्ति बना ली है।

Image

Amitabh Bachchan: कभी कमाते थे 500 रुपये, आज 3500 करोड़ के हैं मालिक

Photo : BCCL

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के जितने बड़े सुपरस्टार हैं, उनकी सफलता की कहानी भी उतनी ही हिट है। एक समय था जब बॉलीवुड के महानायक की सैलरी (Amitabh Bachchan Salary) 500 रुपये थी, वहीं आज वे मोटी कमाई कर रहे हैं। आज सभी को अमिताभ बच्चन के लक्जरी लाइफस्टाइल के बारे में पता है। बच्चन के पास आज मुंबई में चार बंगले हैं। 11 अक्टूबर को बॉलीवुड के मेगा स्टार अपना 80वां जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) मना रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं उनकी कमाई और नेटवर्थ के बारे में।

बिग बी की संपत्ति

अमिताभ बच्चन सालाना लगभग 60 करोड़ रुपये कमाते हैं। बच्चन कथित तौर पर 3,500 करोड़ रुपये की संपत्ति (Amitabh Bachchan Net Worth) के मालिक हैं। प्रभात खबर के अनुसार, एक साल में 60 करोड़ रुपये कमाने वाले बिग बी की कुल संपत्ति 410 मिलियन डॉलर या 3,396 करोड़ रुपये है। बिग बी मुख्य रूप से फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाते हैं।

एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं बच्चन?

रिपोर्ट्स की मानें, तो अमिताभ बच्चन एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वे 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा, 80 वर्षीय अभिनेता ने रियल एस्टेट कारोबार में भी निवेश किया हुआ है और जस्ट डायल (Just Dial) सहित अमेरिकी टेक स्टार्टअप्स में भी पैसा लगाया हुआ है।

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी (Amitabh Bachchan Properties) की बात करें, तो मुंबई में उनके चार बंगले हैं- जलसा, जनक, प्रतीक्षा और वत्स। अभिनेता अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में स्थित जलसा में रहते हैं, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके दूसरे बंगले प्रतीक्षा की कीमत करीब 160 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उनका ऑफिस जनक में है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में उनका पुश्तैनी निवास भी है, जिसे उन्होंने एक एजुकेशनल ट्रस्ट में बदल दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की फ्रांस में भी प्रॉपर्टी है।

कीमती पेंटिंग और प्राइवेट जेट के भी हैं मालिक

चार बंगलों के मालिक होने के अलावा, अभिनेता के पास अपने आवास पर एक कीमती पेंटिंग भी है जिसे मंजीत बावा ने बनाया था। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पेंटिंग जलसा के लिविंग रूम में लटकी हुई है और इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये है। कई रिपोर्टों के अनुसार, अमिताभ बच्चन भारत की उन कुछ हस्तियों में से एक हैं जिनके पास एक प्राइवेट जेट भी है। इसकी कीमत 260 करोड़ रुपये बताई जाती है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article