टीवी मसाला

KBC 14 Episode Update: ये था 25 लाख रुपए का सवाल, सही जवाब जानने के बावजूद मुस्कान ने छोड़ा गेम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 12:31 AM IST

Kaun Banega Crorepati 7 Oct 2022 Episode: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के शुक्रवार के एपिसोड में साहिल सिंघला और मुस्कान संधु हॉटसीट पर बैठे थे। साहिल ने छह लाख 20 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। मुस्कान ने 25 लाख रुपए के सवाल में गेम क्विट कर दिया। जानिए क्या थे सवाल।

Image

KBC 14

KEY HIGHLIGHTS
  • कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर शुक्रवार को बैठे दो कंटेस्टेंट्स।
  • छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का साहिल सिंघला ने दिया गलत जवाब।
  • 25 लाख रुपए के सवाल में मुस्कान संधु ने गेम क्विट करने का किया फैसला।

Kaun Banega Crorepati 14 7 Oct 2022 Episode: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के शुक्रवार सात अक्टूबर के एपिसोड में केबीसी प्ले अलॉन्ग के जरिए दो कंटेस्टेंट्स हॉटसीट पर बैठे। पंजाब के रहने वाले साहिल सिंघला तीन लाख 20 हजार रुपए जीतकर वापस लौटे। साहिल ने छह लाख 40 हजार रुपए के सवाल का गलत जवाब दिया। साहिल के जाने के बाद हॉटसीट पर मुस्कान संधु बैठीं। मुस्कान संधु 12 लाख 50 हजार रुपए जीतकर गईं। 25 लाख रुपए के सवाल का सही जवाब जानने के बावजूद उन्होंने गेम क्विट कर दिया।

साहिल सिंघला ने 10 सवाल का सही जवाब देकर तीन लाख 20 हजार रुपए जीत लिए। छह लाख 40 हजार रुपए का सवाल था- 'जून 2004 में, दुनिया की अग्रणि कण भौतिकी प्रयोगशाला, सर्न ने क्या दर्शाते हुए एक मूर्ति का अनावरण किया था?' इस सवाल के चार ऑप्शन थे- a.आर्यभट्ट b.जंतर मंतर c.नटराज या फिर D. महरौली का लौह स्तंभ। साहिल सिंघला के पास एक लाइफलाइन बची हुई थी। उन्होंने ऑप्शन a आर्यभट्ट पर ताला लगवाया। ये गलत जवाब था। इस सवाल का सही जवाब a आर्यभट्ट था।

KBC-Question-1

Kaun Banega Crorepati 14

ये था 25 लाख रुपए का सवाल

साहिल के बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के जरिए हरियाणा की मुस्कान संधु बैठी थीं। मुस्कान संधु ने 12 सवालों का सही जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपए जीत लिए हैं। मुस्कान के सामने 25 लाख रुपए का सवाल था- 'भारतीय रिजर्व बैंक के लिए सात वर्षों से अधिक का सबसे लंबा कार्यकाल किस गर्वनर का रहा है? इसके चार ऑप्शन थे- a.केजी अम्बेगांवकर b.बी.एन आदरकार c.लक्ष्मीकांत झा और D.बेनेगल रामा राव। मुस्कान संधु की सभी लाइफलाइन खत्म हो गई थीं। उन्होंने गेम क्विट कर दिया। गेम छोड़ने के बाद उन्होंने D ऑप्शन पर ताला लगवाया जो ठीक था।

KBC-Question-2

KBC 14

केबीसी 14 के आज के एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने सौरव गांगुली की प्रार्थना पर भारत पाकिस्तान मैच के दौरान एडन गार्डन कोलकाता में राष्ट्रीय गान गाया था। वह उनकी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा था।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article