टीवी मसाला

KBC 14: शहीदों से जुड़े 50 लाख रुपये के सवाल पर अटकी आरती बजाज, क्या आप जानते हैं जवाब?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:05 AM IST

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉट सीट पर पहुंचीं पंजाब की रहने वाली आरती बजाज, जो शो से 25 लाख रुपये जीतकर गईं। जानें 50 लाख का वो सवाल जिसपर अटकी आरती।

Image

Kaun Banega Crorepati 14

KEY HIGHLIGHTS
कौन बनेगा करोड़पति 1 4 में हॉट सीट पर पहुंचीं आरती बजाज।
शो में आरती ने जीते 25 लाख रुपये।
जानें क्या था 50 लाख रुपये का सवाल जिसका जवाब नहीं जानती थीं आरती।

कौन बनेगा करोड़पति 14 में सोमवार को नए कंटेस्टेंट्स आए लेकिन शो की शुरुआत हुई पिछले हफ्ते यानी शुक्रवार को हॉट सीट पर पहुंचीं आरती बजाज से। आरती ने शुक्रवार को तीन सही सवालों के जवाब देकर तीन हजार रुपये जीत लिए थे और सोमवार को शो की शुरुआत चौथे सवाल से हुई।

आरती ने अच्छा गेम खेला और शो से 25 लाख रुपये जीतकर गईं। उन्होंने 13वें सवाल का सही जवाब देकर ये धनराशि जीती। लेकिन वो 14वें सवाल पर यानी 50 लाख रुपये के सवाल पर अटक गईं और उसका जवाब नहीं दे सकीं। जानें क्या था 50 लाख रुपये का वो सवाल जिसका जवाब नहीं दे सकीं आरती।

किस अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की स्मृति में मारवाड़ स्मारक का निर्माण किया गया है?

A. ऑपरेशन विजय, 1961

B. ऑपरेशन पोलो, 1948

C. ऑपरेशन स्टीपलचेज, 1971

D. ऑपरेशन मेघदूत, 1984

आरती इस सवाल का सही जवाब नहीं जानती थीं, जो कि A. ऑपरेशन विजय, 1961 है।

Kaun Banega Crorepati 14

Kaun Banega Crorepati 14

जानें क्या था 25 लाख रुपये का सवाल जिसका जवाब देकर आरती ने जीती ये धनराशि।

इनमें से किस शहर ने ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी की है लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों की नहीं?

A. मॉन्ट्रियल

B. सिडनी

C. लंदन

D. मेलबर्न

आरती इस सवाल का जवाब नहीं जानती थीं जिसके चलते उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और इसका सही जवाब दिया। इस सवाल का सही जवाब है A. मॉन्ट्रियल।

बता दें कि पंजाब से आई आरती ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से पंजाबी में बात करने के लिए कहा जिसके बाद बिग बी शो में पंजाबी बोलते नजर आए थे।

End of Article