टीवी मसाला

पति कृष्णा अभिषेक के साथ लिप लॉक पर कश्मीरा शाह ने दी सफाई, कहा- ‘मैं नशे में नहीं थी पर..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 2, 2023, 08:27 AM IST

Kashmera shah and Krushna Abhishek Lip Lock Video: एक्ट्रेस कश्मीरा शाह एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ लिप लॉक करती नजर आ रही हैं। अब उन्होंने इस मामले में सफाई दी है।

Image

Kashmera Shah and Krushna Abhishek

KEY HIGHLIGHTS
  • कृष्णा अभिषेक को पब्लिक में किस करने पर कश्मीरा ने दी सफाई।
  • कश्मीरा और कृष्मा के लिप लॉक का वीडियो जमकर वायरल हुआ।
  • कश्मीर ने कहा कि वह नशे में नहीं थी बस थकी हुई थीं।

Kashmera shah and Krushna Abhishek Lip Lock Video: एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ लिप लॉक करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा था, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया तो कई लोगों ने दावा किया कि कश्मीरा शाह नशे में लग रही है। इस पूरे मामले पर कश्मीरा शाह ने सफाई दी है। कश्मीरा ने साफ कर दिया है कि वह नशे में नहीं थीं बल्कि फ्लाइट के बाद थकी हुई थी। इसी वजह से उनके कदम लड़खड़ा रहे थे। कृष्णा और कश्मीरा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा दिया है।

‘मैं कृष्णा को काफी मिस कर रही थी’

वीडियो के बारे में बात करते हुए कश्मीरा शाह ने बताया, ‘हां लोगों को लग रहा है कि मैं नशे में धुत थी और इसी वजह से सीधी नहीं खड़ी हो पा रही थी, लेकिन असली वजह यह है कि मैं सफर से थकी हुई थी। हां मैने एक ग्लास वाइन तो जरूर पी थी, अगर उस वजह से मेरे कदम लड़खड़ा रहे थे तो मैं कुछ नहीं कह सकती।’ इसके साथ ही कृष्ण को किस करने को लेकर कश्मीरा ने कहा, ‘मैं कृष्णा से काफी समय बाद मिल रही थी, करीब तीन हफ्ते हो गए थे और मैं उसे मिस कर रही थी, इसलिए मैंने उसे खींचकर किस कर दिया।’

फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

कृष्णा और कश्मीर के इस वीडियो पर फैंस ने उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई थीं, कई यूजर्स ने तो इसे कश्मीरा का एक नया पब्लिसिटी स्टंट बताया था। इसके साथ ही जिस तरह से वीडियो में कश्मीरा के कदम लड़खड़ाते नजर आ रहे थे, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके नशे में होने की भी बात कह रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article