टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) भले ही खत्म हो चुके है। लेकिन बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का जलवा कायम है। कंटेस्टेंट्स आए दिन किसी न किसी पार्टी में सपोर्ट होते रहते हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद फराह खान ने पार्टी दी थी। इसके बाद शेखर सुमन ने भी ग्रैंड पार्टी रखी थी। एक इवेंट में बिग बॉस 16 के सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए। इस पार्टी में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे से लेकर साजिद खान तक पहुंचे थे।
पार्टी में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) अपनी पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) के साथ नजर आए। कश्मीरा ने पार्टी में पैपराजी से बात की और कई बोल्ड पोज दिए। कश्मीरा ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रस ने पैपराजी को कई बोल्ड पोज दिए।
कश्मीरा ने कृष्णा को किया लिप किस
कृष्णा इस दौरान कश्मीरा को अंदर बुलाने के लिए आते हैं। कश्मीरा कृष्णा को लिप किस करती हैं। इस बीच प्रियंका चाहर चौधरी आ जाती हैं। फिर साथ में तीनों पोज देते हैं। कश्मीरा और कृष्णा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, कश्मीरा कुछ ज्यादा ही ड्रंक लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका ने बीच में आकर काम खराब कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा, प्रियंका यहां भी बीच में आ गई। प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट थीं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रियंका चाहर चौधरी इस शो को जीतने वाली हैं। लेकिन एमसी स्टैन इस शो के विनर हैं। एमसी स्टैन के जीतने पर दर्शकों को काफी हैरानी हुई थी।
50 साल की कश्मीरा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कश्मीरा और कृष्णा ने साल 2013 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं।
