टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim ने दीपिका कक्कड़ संग सफल शादी का बताया मंत्र, बोले- 'जिंदगी टेस्ट...'

Shoaib Ibrahim On Successful Marriage स्टार कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम फैंस के फेवरेट हैं और अब शोएब ने दीपिका संग अपनी सफल शादी का मंत्र बताया है।

Image

shoaib ibrahim dipika kakar (photo credit- instagram)

Shoaib Ibrahim On Dipika Kakar: शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। दोनों अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस को खुश कर देते हैं। दीपिका ने शोएब के लिए अपना धर्म बदला तो वहीं, शोएब भी दीपिका के साथ हर मुश्किल घड़ी में खडे़ हुए नजर आए। फैंस दोनों को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका और शोएब भी अपने फैंस से कनेक्ट रहते हैं और हर बार ट्रोलिंग का भी साथ मिलकर सामना करते हैं। अब शोएब ने फैंस को दीपिका कक्कड़ संग अपनी सक्सेसफुल शादी का मंत्र बताया है, जो हर कपल को अपनी लाइफ में अपनाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'परेशान करने के घटिया हथकंडे', Uorfi Javed ने सोसायटी पर लगाया हरेसमेंट का आरोप, कंटेंट बनाने पर लगाई रोक

    शोएब इब्राहिम ने बताया पत्नी दीपिका संग सफल शादी का मंत्र

    शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस से सवाल पूछने के लिए कहा। इस सेशन का नाम 'पूछो कुछ' रखा। इस दौरान एक फैन ने शोएब इब्राहिम से सवाल किया, 'सक्सेसफुल शादी का राज.... प्लीज प्लीज इसे छोड़ना मत।' इस सवाल के जवाब में शोएब इब्राहिम ने बताया कि कैसे बिना मुकाबला करे अपना पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। शोएब ने लिखा, 'एक-दूसरे से मुकाबला न करें, बल्कि उस समस्या से मुकाबला करें जिसका आप दोनों मिलकर सामना कर रहे हैं। जिंदगी आपके धैर्य, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और ताकत की परीक्षा लेगी। ऐसा समय भी आएगा जब सिर्फ प्यार ही काफी नहीं होगा। उस वक्त एक-दूसरे के प्रति सम्मान, आपसी समझ और हर परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का फैसला ही आपको मुश्किलों से बाहर निकालेगा।' शोएब का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मैरी कॉम ने Love Gill और स्काउट OP के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं बोल नहीं पाई' (Exclusive)
    shoaib ibrahim dipika kakar

    shoaib ibrahim dipika kakar (photo credit- instagram)

      दीपिका शोएब की लव स्टोरी

      बता दें दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की मुलाकात सीरियल ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी। इस शो के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। शोएब की ये पहली शादी है, लेकिन दीपिका की दूसरी है। दीपिका ने इस शादी के लिए अपना धर्म बदला और फिर अपना नाम फैजा इब्राहिम रखा था। दीपिका अपने इस फैसले से काफी ट्रोल हुई थीं, लेकिन अब फैंस कपल से काफी खुश हैं। साल 2025 में दीपिका को लीवर कैंसर का पता चला, तब से ही शोएब अपनी पत्नी के साथ साय की तरह रहते हैं। इतना ही नहीं, दीपिका ने काफी समय बाद टीवी पर कमबैक किया है। इसका श्रेय भी एक्ट्रेस ने अपने पति को दिया।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article