Karwa Chauth 2022 : शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। खासतौर पर नए शादी शुदा जोड़े के लिए पहला करवा चौथ बेहद खास होता है। टीवी की कई बहुओं ने हाल ही में शादी की हैं। इस लिस्ट में मौनी रॉय से लेकर करिश्मा तन्ना तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं मौनी रॉय लेकर अंकिता लोखंडे तक की पहले करवा चौथ की क्या खास तैयारियां है।
मौनी रॉय- मौनी रॉय ने हाल ही में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। एक्ट्रेस का पहला करवाचौथ हैं। एक्ट्रेस अपने फर्स्ट करवाचौथ के लिए काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
अंकिता लोखंडे - अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर महीने में शादी की थी। अंकिता विक्की के साथ पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करेंगी। कपल अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।
श्रद्धा आर्या - कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या ने पिछले साल नंवबर महीने में शादी की थी। एक्ट्रेस के पति राहुल शर्मा नेवी ऑफिसर हैं। एक्ट्रेस पहली बार अपने पति के लिए लंबी उम्र का व्रत रखेंगी। श्रद्धा पीले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करवा चौथ लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
करिश्मा तन्ना - टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। एक्ट्रेस के लिए पहला करवा चौथ बेहद खास होने वाला है।
ऐश्वर्या शर्मा - टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपने को एक्टर नील भट्ट के साथ शादी की थी। एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ काफी खास होने वाला है। गुम है किसी के प्यार में फेम एक्ट्रेस अपने पहले करवाचौथ के लेकर काफी एक्साइटेड है।
