Karan clarifies rumours on Quit Acting: दिल मिल गए (Dill Mill Gayye), नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड (S2), और चन्ना मेरेया (Channa Mereya) जैसे कई शोज करने के बाद करण वाही दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। कई दिनों से करण वाही को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्होंने आध्यात्मिक बदलाव के लिए एक्टिंग छोड़ दी है। इन खबरों के वायरल होने के बाद करण वाही के कमेंट के बाद उनके फैन्स भी सोच में पड़ गए थे। अब करण वाही (Karan Wahi) ने फैन्स को चिंता को देखते हुए क्लियर कर दिया है कि उनका एक्टिंग छोड़ने का इरादा बिलकुल नहीं है।
एक्टिंग नहीं छोड़ रहे हैं करण वाही
करण वाही ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अब-डिलीट हो चुके पोस्ट का जवाब दिया है। उस पोस्ट में कहा गया था कि एक्टर ने आध्यात्मिकता की राह पर चलने के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। करण वाही ने कैप्शन में लिखा, 'आध्यात्मिक होने का यह मलतब नहीं है कि मुझे अपना काम छोड़ना पड़ेगा। केवल वायरल होने के लिए इस तरह की अफवाहों को ना फैलाएं। इन चीजों से जुड़े व्यक्ति से मेरी गुजारिश है कि वह इस पोस्ट को हटा दे और झूठ न फैलाए। धन्यवाद।' (इसे भी पढ़ें: सगाई करने के बाद एक-दूजे के नहीं पाए दिलीप कुमार-मधुबाला, कोर्ट केस ने तबाह कर दिया था ये रिश्ता)

Karan Wahi's Post
करण वाही ने अपने पोस्ट के माध्यम से यह क्लियर कर दिया है वो एक्टिंग नहीं छोड़ रहे हैं। इस खबर से करण वाही के फैन्स को भी बड़ी राहत मिली है। करण वाही के एक्टिंग छोड़ने की अटकलें सबसे पहले तब शुरू हुईं जब वो 'अबरा का डबरा शो' पर पहुंचे थे। (इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने इन 6 फिल्मों को मारी थी ठोकर, 'धुरंधर' बनकर बॉक्स ऑफिस पर कर रहे हैं राज)
इस सीरीज में आखिरी बार आए थे नजर
साल 2024 में करण वाही को सोनीलिव की रोमांटिक थ्रिलर सीरीज 'रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी' में देखा गया था। अनिरुद्ध राजदेरकर ने इस सीरीज का निर्देशन किया था। करण वाही के साथ इस सीरीज में जेनिफर विंगर, रीम समीर शेख, एकलव्य सूद और संजय नाथ सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे।
