रणवीर सिंह ने इन 6 फिल्मों को मारी थी ठोकर, 'धुरंधर' बनकर बॉक्स ऑफिस पर कर रहे हैं राज

Ranveer Singh's Rejected Movies: 'डॉन 3' से लेकर 'लव एंड वॉर' सहित बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 23 2026, 19:18 IST
इन फिल्मों को रणवीर सिंह ने किया था रिजेक्ट...Image Credit : Instagram01 / 07

इन फिल्मों को रणवीर सिंह ने किया था रिजेक्ट...

Ranveer Singh's Rejected Movies: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस मूवी के कलेक्शन ने रणवीर सिंह को बॉक्स ऑफिस का किंग बना दिया है। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से पहले रणवीर सिंह एक बड़े प्रोजेक्ट की तलाश में थे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रणवीर सिंह ने रिजेक्ट कर दिया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

कबीर सिंहImage Credit : Instagram02 / 07

कबीर सिंह

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर ने अहम रोल अदा किया था। इस मूवी के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहिद कपूर नहीं बल्कि रणवीर सिंह थे लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

सैम बहादुरImage Credit : Instagram03 / 07

सैम बहादुर

विक्की कौशल ने फिल्म 'सेम बहादुर' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों की इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि रणवीर सिंह को यह मूवी ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था।

एनिमलImage Credit : Instagram04 / 07

एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था। यह संदीप की दूसरी फिल्म थी, जो रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी। 'एनिमल' को भी रणवीर सिंह ने ठुकरा दिया था।

लव एंड वॉरImage Credit : Instagram05 / 07

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग जारी है। कहा जाता है कि इस मूवी में विक्की कौशल की भूमिका के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया जाना था लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

डॉन 3Image Credit : Instagram06 / 07

डॉन 3

'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब रणवीर सिंह ने यह मूवी छोड़ दी है। बता दें रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहा विवाद 10 करोड़ रुपये पर जाकर खत्म हुआ है।

बॉम्बे वेलवेटImage Credit : Instagram07 / 07

बॉम्बे वेलवेट

'बॉम्बे वेलवेट' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद रणवीर सिंह थे। हालांकि रणवीर सिंह के ना कहने के बाद यह मूवी रणबीर कपूर की झोली में आ गिरी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!