Dilip Kumar-Madhubala's Break Up Story: मधुवाला इंडस्ट्री का वो नाम है, जिसे भुलाए नहीं भुलाया जा सकता है। अपने समय में मधुबाला फैन्स के दिलों धड़कन थीं। मधुबाला ने बहुत छोटी सी उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ मधुबाला हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही थी। मधुबाला और दिलीप कुमार एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों ने 'अमर', 'मुगल-ए-आजम' और 'संगदिल' जैसी फिल्मों में काम किया था। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन शादी नहीं हो पाई। तो चलिए जानते हैं आखिर दिलीप कुमार और मधुबाला की शादी क्यों नहीं हो पाई?
साल 1951 में फिल्म 'तराना' के सेट पर दिलीप कुमार और मधुबाला की मुलाकात पहली बार हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों की केमिस्ट्री रियल लाइफ में लोगों को काफी पसंद आने लगी थी।
लगभग 9 सालों तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद मधुबाला-दिलीप कुमार ने सगाई कर ली थी। फैन्स मधुबाला और दिलीप कुमार की शादी होते हुए देखने का इंतजार करने लगे थे।
दिलीप कुमार और मधुबाला की सगाई की खबरें पूरी इंडस्ट्री में फैल गई थीं। हालांकि मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाई। सगाई टूटने से दोनों के फैन्स काफी निराश हो गए थे।
मीडिया मीडिया की मानें तो एक फिल्म 'जबीन जलील' की शूटिंग के दौरान भीड़ ने महिलाओं पर हमला किया था। इस हरकत के बाद मधुबाला के पिता ने शूटिंग की लोकेशन में बदलाव के किए कहा था। मधुबाला के पिता बेटी को बाहर जाने से रोकने लगे थे। उन्हें अपनी बेटी की फिक्र होने लगी थी। इसके बाद एक कोर्ट केस की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था।
मधुबाला की बहन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि दिलीप कुमार ने एक्ट्रेस के पिता को तानाशाह कह दिया था और उन्होंने बीआर चोपड़ा का साथ दिया था। दिलीप कुमार की इस हरकत के बाद दोनों के रिश्ते में दरार पड़ गई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश भी की लेकिन बचा नह पाए और इनकी सगाई टूट गई।