टीवी के लव बर्ड्स करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। सोशल मीडिया पर करण और तेजस्वी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल करण और तेजस्वी के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं, करण के अजीबोगरीब पोस्ट के बाद से फैंस कह रहे हैं। दरअसल तेजस्वी प्रकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस इंटरव्यू के दौरान कहती हैं कि मुझे किसी भी प्रोजेक्ट के लिए करण से पूछने की जरूरत नहीं हैं। मेरा शो नागिन 6 बहुत बड़ा हिट है। तेजस्वी का ये एटीट्यूड उनके बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आया।
करण ने तेजस्वी के इस इंटरव्यू के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर अजीबोगरीब पोस्ट किया है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, न तेरी शान कम होती। ना तेरा रुतबा घटा होता। जो घमंड में कहां है। वहीं, हंस के कहां होता। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
करण के पोस्ट से नाराज है तेजरन फैंस
करण के इस पोस्ट के बाद फैंस अंदाजा लग रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। तेजरन फैंस चाहते हैं कि करण और तेजस्वी अपनी इस लड़ाई को खत्म करके एक बार फिर साथ हो जाए। वहीं, तेजस्वी के फैंस का कहना है कि करण को इस तरह से सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर नहीं करनी चाहिए। दोनों चाहते तो पर्सनल में इस बात को कर सकते थे। इस तरह से सोशल मीडिया पर कहना सही नहीं है।
करण और तेजस्वी को बिग बॉस 15 में एक- दूसरे से प्यार हुआ था। दोनों पिछले दो साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करे तो करण इन दिनों तेरे इश्क में घायल में नजर आ रहे हैं। तेजस्वी नागिन 6 के अलावा अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं।
