टीवी मसाला

TV इंडस्ट्री में यौन शोषण की खबरों पर Kamya Punjabi का बड़ा खुलासा, बोलीं- सब आपसी सहमति से होता है

Kamya Punjabi Breaks Silence On Sexual Abuse In TV Industry: मलयालम सिनेमा में यौन शोषण की खबरों के बाद काम्या पंजाबी ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। काम्या पंजाबी का कहना है कि टीवी में ऐसा कुछ नहीं होता और अगर होता भी है तो वो आपसी सहमति से होता है।

Image

टीवी इंडस्ट्री में यौन शोषण की बात पर काम्या पंजाबी का खुलासा

Kamya Punjabi Breaks Silence On Sexual Abuse In TV Industry: मलयालम सिनेमा बीते कई दिनों से यौन शोषण की खबरों के कारण चर्चा में बना हुआ है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से आई यौन शोषण की खबरों ने बाकी इंडस्ट्रियों पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं अब काम्या पंजाबी ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि टीवी इंडस्ट्री को लेकर अभी तक कई एक्ट्रेसेस और एक्टर बता चुके हैं कि उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था। लेकिन अब 'इश्क जबरिया' एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने हिंदी टीवी इंडस्ट्री का बचाव किया है। काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) का कहना है कि हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अब ऐसा कुछ भी नहीं होता है और अगर कुछ होता भी है तो वह सब आपसी सहमति से होता है।

काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने न्यूज 18 से इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "टीवी इंडस्ट्री हमेशा से ही बहुत साफ रही है। मुझे नहीं पता कि पिछले वक्त में क्या होता था, लेकिन अब ये सब बहुत साफ है। लोगों को यहां मजबूर या ब्लैकमेल नहीं किया जाता है। यहां कास्टिंग काउच जैसा कुछ नहीं है। अगर आप रोल के लिए फिट हैं, आपके अंदर टैलेंट है तो आपको शो के लिए चुन लिया जाएगा। मुझे लगता है कि टीवी ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे सुरक्षित जगह है। यहां यौन शोषण जैसा कुछ भी नहीं होता। जो कुछ भी होता है वो सब आपसी सहमति पर होता है। कोई आपसे रोल के बदले सोने के लिए नहीं कहेगा।"

काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने बताया कि अगर आप किसी को मना करोगे तो वो अपने आप ही दूरी बना लेगा। काम्या पंजाबी ने इस सिलसिले में कहा, "कुछ कलाकार हैं जो महिलाओं के पीछे भागते हैं। लेकिन अगर आप उन्हें रोक देंगे तो ऐसा कुछ नहीं होगा। कोई आप पर जोर नहीं डालेगा। ऐसा नहीं है कि आपको हाथ लगाया जाएगा और आप असहज महसूस करोगे। अगर आप कहेंगे कि आपको अच्छा नहीं लग रहा तो ऐसा दोबारा नहीं किया जाएगा। हमने कई कलाकारों को देखा है, जो लड़कियों के लिए पागल रहते हैं। लेकिन एक बार मना करने पर वे दोबारा रास्ते में नहीं आते। मैं फिल्म्स और ओटीटी के बारे में नहीं जानती, लेकिन टीवी पर ऐसा कुछ नहीं होता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article