टीवी मसाला

मैं कांग्रेस और भाजपा का सपोर्टर नहीं...' CJP प्रोटेस्ट पर खुलकर बोले Elvish Yadav

Elvish Yadav Tweet: CJP प्रदर्शन पर एल्विश यादव का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रों के समर्थन में किए गए उनके ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बहस छिड़ गई है।

Image

एल्विश यादव ने कह दी बड़ी बात (pic credit-youtube/instagram)

Elvish Yadav Tweet: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के बाद पूरे देश में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के स्टार्स इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं। इस लिस्ट में दिलजीत दोसांझ से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक के नाम शामिल है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'लड़कियों पर भी लाठीचार्ज...' Shabana Azmi ने कर दिया बड़ा दावा)

एल्विश यादव ने कह दी बड़ी बात

यूट्यूबर एल्विश यादव ने दिल्ली में हुए 'चलो संसद' प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एल्विश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ कहा कि उनकी बात का किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लिखा, 'मैं न बीजेपी का समर्थक हूं और न ही कांग्रेस का। लेकिन छात्रों के साथ जो हुआ, वह बिल्कुल गलत है। जो छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर आगे आए थे, उनके साथ हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। उनकी बात सुनी जानी चाहिए और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।' एल्विश यादव के ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

शबाना आजमी ने किया बड़ा खुलासा

शबाना आजमी ने इंडिया टुडे से बातचीत में बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और छात्रों के साथ-साथ छात्राओं पर भी लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि बाद में यह कहा गया कि किसी प्रदर्शनकारी ने जूता फेंका था, लेकिन उन्होंने ऐसी कोई घटना नहीं देखी। शबाना के अनुसार, घायल छात्रों ने भी उन्हें बताया कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और उन्होंने किसी तरह की हिंसा नहीं की। शबाना आजमी ने आगे कहा कि प्रदर्शन के दौरान मंच से लगातार प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और अहिंसक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की जा रही थी। छात्रों ने भी इस अपील का पूरा सम्मान किया और किसी भी तरह की हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भीतर अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जरूर थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पूरे आंदोलन में अनुशासन और संयम बनाए रखा। उनके मुताबिक, इतने गुस्से के बाद भी छात्रों का शांतिपूर्ण रवैया देखने लायक था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article