Jiya Shankar With Karan Dhawan: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) फेम जिया शंकर (Jiya Shankar) अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखती हैं। जिया काफी समय से करण धनक को डेट कर रही थीं, लेकिन एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी डेटिंग लाइफ भनक तक नहीं लगने दी थी, लेकिन अचानक ही एक्ट्रेस ने अपनी और करण की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। बीते दिनों ही जिया ने करण संग सगाई का ऐलान किया। इस मौके पर जिया शंकर ने करण संग ढेर सारी रोमांटिक फोटोज शेयर कीं, जिस पर फैंस ने भर भरकर प्यार लुटाया। वहीं, अब कपल की एक और तस्वीर सामने आ गई है, जिसमें दोनों कोजी होते दिखाई दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gauahar Khan-Kushal Tandon के बीच ब्रेकअप के 12 साल बाद मिटी दूरी, फोटो शेयर कर दिया दोस्ती का हिंट!
सगाई के बाद जिया शंकर का मंगेतर संग सेलिब्रेशन
जिया शंकर ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है और वह अपने इस सफर के लिए काफी खुश और एक्साइटेड हैं। जिया ने करण से सगाई करने के बाद इसे काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट भी किया। जिया शंकर और करण धनक ने केक कटिंग भी की और इस मौके की तस्वीर अब सामने आ गई है। जिया शंकर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें जिया अपने मंगेतर करण की बाहों में हैं और दोनों के सामने केक रखा है, जिस पर 'कांग्रेचुलेशन' लिखा है। इस तस्वीर में जिया ने करण के गाल पर हाथ रखा है और दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ जिया शंकर ने लिखा, 'हाय फियॉन्से।' बता दें कि इस फोटो के बाद जिया शंकर ने अपने प्रपोजल मोमेंट की फनी और रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक फोटो में दोनों लिपलॉक कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 से बाहर आते ही Shilpa Shinde ने फिर कसा शिवांगी जोशी पर तंज, बोलीं- इसने इतने गंदे तरीके से...
