Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काशवी बेशक कंटेस्टेंट बनकर नहीं आईं, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार काशवी की चर्चा हो रही है। स्काउट ओपी (Scout OP) की गर्लफ्रेंड काशवी सोशल मीडिया पर लगातार गेम को लेकर अपनी राय रख रही हैं। वीकेंड का वार में आकर काशवी ने स्काउट की गेम को ठीक करने की कोशिश की थी, जिस पर काफी बवाल हुआ। इन सबके बीच, काशवी पर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के भाई काजी तौसीफ ने भड़ास निकाली है। काजी तौसीफ ने भाई काजी के फेक पीआर पर अपना गुस्सा जाहिर किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: इन्फ्लुएंसर पर Karan Patel का तीखा बयान सुनकर भड़कीं Shreya Kalra, एक्टर की लगाई क्लास
काशवी पर भड़के काजी तौकीर के भाई काजी तौसीफ
काजी तौसीफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने काशवी पर फेक पीआर करवाने का आरोप लगाते हुए खूब सुनाया। काजी तौसीफ ने वीडियो में कहा, 'ये जो पीआर वाला मामला चल रहा है ना फेक पीआर...और ये जो वीकेंड का वार में खातून-ए-खास महिला आकर गई थी और बहुत कमाल धमाल करके गई थी। मैं इस मामले में डीटेल में नहीं जाना चाहता हूं। आप सभी लोग जानते हैं कि क्या हुआ? क्यों हुआ? क्या मंशा थी और क्या प्लोटिंग थी? वो सब कुछ आप अच्छी तरह जानते हो। मुझे कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं है। मैंने जो स्पेसशिप वाला मजाक किया था, वो मैंने इसलिए किया था क्योंकि ये मेरे दिमाग में भटक रहा था। ये जो खातून-ए-खास महिला है, इनका मैंने एक वीडियो देखा था।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: अरिश्फा ने किया हंगामा, नॉमिनेशन टास्क में बुरी तरह फंसे स्काउट ओपी और लव गिलकाशवी के सेट का उड़ाया मजाक
इसके आगे काजी तौसीफ ने कहा, 'असल में मैंने दो-तीन वीडियो देखे थे। इनका जो सेटअप होता है, जहां पर ये बैठती है और जो इनके चेले चपाटे लोग हैं बचकाने लोग हैं, कॉलेज जाने वाले, जिन्हें शायद एक दो को अंदर लेकर बैठती है। इनका जो सेटपअप है, जहां ये बैठती है। वो ऐसा लगता है कि वो उड़न तश्तरी है। मतलब ये कोई स्पेसशिप है और अलग ही ऑर्बिट में बैठे हैं और उनका धरती की अच्छी सच्चाई से कुछ लेना देना नहीं है।' इस वीडियो में काजी तौसीफ ने काशवी पर लोगों को मेन्युप्लेट करने का आरोप लगाया।
