Jhalak Dikhlaa Jaa 10: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। हर हफ्ते शो की थीम अलग होती है। इस हफ्ते झलक के मंच पर कंटेस्टेंट्स देश के अलग- अलग हिस्सों के कल्चर को दिखाएंगे। इस बार शो में रश्मिका मंदाना बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगी। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म गुड बाय (Good Bye) के प्रमोशन के लिए पहुंची है। एक्ट्रेस इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। रश्मिका के साथ सभी कंटेस्टेंट जमकर मस्ती करने वाले हैं।
कलर्स टीवी की तरफ से एक प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में गशमीर महाजानी (Gashmeer Mahajani) रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ श्रीवल्ली गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने दोनों के डांस पर खूब सीटियां बजाईं। गशमीर टपोरी लुक में दिखाई दे रहे हैं। एक्टर प्रिंटेड आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपने लुक को ब्लैक ग्लासेस से कंप्लीट किया।
गशमीर ने रश्मिका के साथ श्रीवल्ली गाने पर किया डांस
गश्मीर ने अल्लू अर्जुन की तरह पुष्पा का स्टेप कॉपी किया और श्रीवल्ली के साथ जमकर डांस किया। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, रुबीना दिलैक ने अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश के कल्चर को अपने डांस के जरिए दिखाया।
रुबीना दिलैक ने डांस के जरिए हिमालचल के कल्चर को दिखाया
एक्ट्रेस हिमाचली लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रुबीना ने सभी जजेस के साथ मिलकर हिमाचल का स्पेशल डांस किया है। दर्शकों को उनका ये अंदाज काफी पंसद आया। बॉस लेडी रुबीना का अपने एक अलग अंदाज है। सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने डांस के जरिए अलग- अलग राज्यों के कल्चर को दिखाया। अपकमिंग एपिसोज काफी शानदार रहने वाले हैं। शो में नोरा फतेही अमृता खनविलकर के साथ नवारी साड़ी में लावनी डांस करते दिखाई देंगी। 5 साल बाद झलक दिखला जा ने टीवी पर वापसी की है। फैंस इस शो को खूब प्यार दे रहे हैं।
